सिंथिया स्कूल के विद्यार्थियों ने पुलिस के क्रियाकलाप को नजदीकियों से जाना

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सिंथिया स्कूल के विद्यार्थियों ने पुलिस के क्रियाकलापों को नजदीकियों से जाना। मंगलवार को विद्यार्थियों ने मुखानी थाने का भ्रमण किया और पुलिस के क्रियाकलापों की जानकारी ली।

इस दौरान बनभूलपुरा थानाध्यक्ष भगवान सिंह महर ने बच्चों को पुलिस द्वारा किये जाने वाले कार्यों की बारिकी से जानकारी देते हुए समझाया। साथ ही कानून-व्यवस्था के बारे में समझाया। उन्होंने बच्चों को बताया कि हमें कोई भी कार्य कानून के दायरे में रहकर करना चाहिए। इस प्रकार का कोई भी कार्य नहीं करना चाहिए, जो कानून व्यवस्था से परे हो।

यह भी पढ़ें -   बिन्दुखत्ता के लिए विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट का संघर्ष लाया रंग

थानाध्यक्ष ने बच्चों को पुलिस द्वारा किये जाने वाले कार्यों की बारिकी से जानकारी दी। साथ ही उन्हें थाने की प्रत्येक गतिविधियों की भ्रमण कराकर जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी। कहा कि रेस ड्राइविंग, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने, हेलमेट न लगाने, नशे में वाहन चलाने आदि से हादसे बढ़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   दिल्ली पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपैरेंट्स डे’ पर उमड़ा स्नेह और संस्कारों का संगम

उन्होंने बच्चों को शपथ दिलाई कि वो तो नियम का पालन करेंगे ही, अपने अभिभावकों को भी जागरूक करेंगे। इसके अलावा बच्चों से नशे से दूर रहने की अपील भी की गई। कहा कि नशा समाज के लिए अभिशाप है, इसलिए इससे हमेशा दूर रहना चाहिए। साथ ही इसके प्रति अन्य लोगों में भी जागरूकता पैदा करनी चाहिए। अनैतिक कार्यों करने वालों की जानकारी पुलिस को देनी चाहिए। साथ ही जरूरतमंदों की मदद को सदैव तत्पर रहना चाहिए।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440