समाचार सच, हल्द्वानी। दमुवाढूंगा चौकी पुलिस ने गश्त के दौरार एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई उसे न्यायालय में पेश किया है।
दमुुवाढूंगा चौकी पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान सरदार की कोठी के समीप स्थित भट्ट फास्ट फूड में मुखबिर की सूचना पर छापा मारा गया। जहां से पुलिस को 53 पव्वे अंग्रेजी शराब के बरामद हुए। इस पर तस्कर हिम्मत सिंह दानू पुत्र शिव सिहं दानू निवासी शिवपुरी शिव मन्दिर के पास दमुवाढूंगा को गिरफ्तार किया गया। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













