-एमएसजी एंटरटेनमेंट के बैनर तले विधायक ने किया उक्त चाँचरी गीत का विमोचन
-लोकगीतों को संरक्षण देन में एमएसजी एंटरटेनमेंट कम्पनी होगी मील का पत्थर साबित: राम सिंह कैड़ा
-विधायक कैड़ा ने कुमाऊंनी संस्कृति को बढ़ावा देने का किया आहवान
समाचार सच, हल्द्वानी। एमएसजी एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल में चाँचरी लोक विधा पर आधारित गीत दे साई म्यार पहाड़ को रविवार को रिलीज किया गया। ज्ञात हो कि मदन गौनिया द्वारा लिखा गया लोकगीत जिसे मीना राणा और फवां बागा फेम संदीप सोनू ने स्वर दिया है।
रविवार को एमएसजी एंटरटेनमेंट के बैनर तले यहां मुखानी स्थित रेस्टोरेंट में आयोजित कार्यक्रम में भीमताल क्षेत्र विधायक राम सिंह कैड़ा द्वारा उक्त गीत का विमोचन किया गया। बतौर मुख्यअतिथि बोलते हुए श्री कैड़ा ने कुमाऊंनी संस्कृति को बढ़ावा देने का आहवान किया। उन्होंने गीतकार मदन गौनिया की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि लोकगीतों को संरक्षण देने में एमएसजी एंटरटेनमेंट कम्पनी भविष्य में मील का पत्थर साबित होगी।
गीतकार मदन गौनिया ने मुख्यअतिथि एवं समस्त आगुन्तकों का आभार व्यक्त करते हुए अपनी यूट्यूब कम्पनी के बारे में बताया और कहा कि एमएसजी एंटरटेनमेंट चैनल के माध्यम आधुनिक टिकटॉक के समय में लोक विधा हुड़की बौल, झोड़ा, चांचरी, भगनौल आदि को बढ़ाने को काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पप्पू कार्की की प्रेरणा से ही कुमाऊं की संस्कृति को सहेजने की ठान रखी है और बताया कि भविष्य में भी लोक संस्कृति को संरक्षण के लिए हमारा चैनल काम करता रहेगा।
कार्यक्रम के शुरूआत में लोकगीत गायक संदीप सोनू ने चांचरी और कई गीत गाकर सभी को झूमने को मजबूर कर दिया। इस दौरान कई कलाकारों ने भी गायन की प्रस्तुति से कार्यक्रम में शमा बांध दिया। साथ ही मुक्तेश्वर कुमांऊ वाणी के दीपांशु कुंवर ने कार्यक्रम में अपने संचालन कार्य से उपस्थित लोगों को मोहित कर दिया।
इस अवसर पर लोकगीत विशेषज्ञ देवू पांगती, देवभूमि व्यापार मण्डल के जसविंदर सिंह भसीन जस्सू, कवि और गीतकार बीएस गौनिया, ज्येष्ठ उप प्रमुख प्रदीप माटियाली, यूथ कांग्रेसी नेता गजेन्द्र सिंह गौनिया, टीकम सिंह बोरा, हेमंत सनवाल, दीपांशु कुंवर, आशिक़, संजय भंडारी सहित भारी संख्या में लोकगीत प्रेमी मौजूद थे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


