अल्मोड़ा: खेत में मिला दिव्यांग व्यक्ति का शव, चोटों के निशान… हत्या या हादसा?

खबर शेयर करें

समाचार सच, अल्मोड़ा। सोमेश्वर तहसील के रसियार गांव में एक दिव्यांग व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। गांव के पास स्थित खेत में शव मिलने की खबर से ग्रामीणों में दहशत और भय का माहौल बन गया है। शरीर पर चोटों के निशान मिलने के कारण मामला अब पूरी तरह रहस्यमय बनता जा रहा है।

शनिवार देर शाम ग्रामीणों की नजर गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक खेत में पड़े शव पर पड़ी। देखते ही देखते गांव में हड़कंप मच गया और तत्काल सोमेश्वर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की और पहचान कुंदन राम (43 वर्ष), पुत्र नर राम, निवासी रसियार गांव के रूप में की।

यह भी पढ़ें -   SIR-2026: हर पात्र मतदाता तक समय पर पहुंचे गणना प्रपत्र, अधिकारियों को निर्देश

बताया गया कि कुंदन राम दिव्यांग था और बकरी चराने व मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। वह बेहद साधारण जीवन जीता था और गांव में एक शांत स्वभाव के व्यक्ति के रूप में जाना जाता था। उसकी पत्नी उस समय मायके गई हुई थी और वह घर में अकेला रह रहा था।

मृतक अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और दो बेटियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गया है। अचानक हुई इस दर्दनाक घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि शव घर से कुछ ही दूरी पर खेत में मिला और शरीर पर कई जगह गंभीर चोटों के निशान मौजूद हैं। यही कारण है कि मौत को लेकर संदेह गहराता जा रहा है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये चोटें किसी दुर्घटना के कारण आई हैं या फिर किसी तरह की मारपीट का मामला है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में मानसून से पहले अलर्ट: मंत्री राम सिंह कैड़ा ने PWD, पेयजल और बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश

सोमेश्वर थाना प्रभारी मदन मोहन जोशी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था और रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है, लेकिन पुलिस हर पहलू से मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि यदि जांच में किसी भी प्रकार की आपराधिक साजिश या हिंसा की पुष्टि होती है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440