गौला पुल के पास जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के गौला पुल के समीप स्लाटर हाउस के सामने जंगल में शुक्रवार को युवक शव पेड़ से लटका मिला। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल काफी पूछताछ के बावजूद भी युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

शुक्रवार को कुछ लोगों को गौला पुल के समीप स्लाटर हाउस के सामने जंगल में एक पेड़ पर युवक की लाश लटकी दिखाई दी। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही आनन-फानन में बनभूलपुरा पुलिस ने वहां पहुंचकर पेड़ से लटके शव को नीचे उतारा और और घटना स्थल की जांच पड़ताल की। काफी कोशिश के पास शव की शिनाख्त नहीं हो पायी। पुलिस के मुताबिक मरने वाले युवक ने पीली रंग की शर्ट और काले रंग का लोअर पहना हुआ है और शव प्लास्टिक की रस्सी से लटका मिला है।

यह भी पढ़ें -   २८ फरवरी २०२६ शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

पुलिस को घटना स्थल पर तीन डिस्पोजल गिलास, एक पानी की बोतल और एक खाली क्वाटर बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार शव 8 से 10 घंटे पुराना बताया जा रहा है। प्रथम दृष्टया पुलिस मामले को सुसाइड मान रही है। परन्तु मौके पर मिले गिलास और खाली क्वार्टर से अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक के साथ दो और लोग हो सकते हैं, ऐसे में उसकी हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी हुई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440