किराये के मकान में रहने वाले युवक का मिला शव, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मंगल पड़ाव चौकी के निकट किराये के मकान में रहने वाले युवक का शव मिलने से आसपास हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय दीपक कुमार पुत्र राजेश कुमार यहां मंगल पड़ाव चौकी के पास किराए के मकान में रहता था। बताया जाता है कि बीती रात वह चौकी के पास ही घायलावस्था में पड़ा मिला। इस पर उसे बेस अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। मृतक के शरीर में चोट के निशान पाए गए हैं। इसके आधार पर परिजनों ने उसकी हत्या का अंदेशा जताया है। परिजनों का कहना है कि दीपक के साथ मारपीट कर उसे मौत के घाट उतारा गया है। मंगल पड़ाव चौकी प्रभारी कश्मीर सिंह का कहना है कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। साथ ही मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -   चैत्र मास 2026: 19 मार्च से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा, राम नवमी और हनुमान जन्मोत्सव जैसे बड़े - बड़े व्रत-पर्व भी पड़ेगें

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440