समाचार सच, हल्द्वानी। बनबसा से इलाज के लिये निकले युवक का हल्द्वानी के टनकपुर रोड में शव मिलने क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शव की शिनाख्त के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक शराब का आदी था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह क्षेत्र के लोगों को टनकपुर रोड में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इस पर बनभूलपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। जांच पड़ताल में मृतक की शिनाख्त 42 वर्षीय जगत सिंह उर्फ कुशल सिंह निवासी बनबसा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मृतक बीते दिवस भवाली अस्पताल में ईलाज कराने की बात कहकर निकला था। वह शराब का आदी बताया जा रहा है। एसओ प्रमोद पाठक के अनुसार प्रथम दृष्टया मौत की वजह शराब के नशे में गिरकर होना माना जा रहा है। मृतक के परिवारजनों को सूचित कर दिया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















