बागेश्वर से घूमने आये युवक का हल्द्वानी नहर में मिला शव, मचा हड़कंप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बागेश्वर से यहां घूमने आये एक युवक का बुधवार को सुबह काठगोदाम थाना क्षेत्र की नहर में शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना से पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक यहां काठगोदाम में एक रिश्तेदार के यहां आया हुआ था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बागेश्वर निवासी 35 वर्षीय दीपक जोशी पुत्र नित्यानंद जोशी दो दिन पूर्व यहां काठगोदाम निर्मला कॉवेन्ट स्कूल स्थित अपने एक रिश्तेदार के वहां घूमने के मकसद आया था। बीते रात करीब खाना खाने बाद दीपक घर से टहलने को कहकर निकला था। बुधवार की सुबह करीब 11 बजे शीशमहल स्थित नहर में उसका शव मिला है। राहगीरों की सूचना पर काठगोदाम थाना प्रभारी विमल कुमार मिश्रा अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से शव को नहर निकाला। जांच पड़ताल के बाद शव की शिनाख्त हुई। फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिवारजनों को सूचना दे दी है। सूचना से परिवारजनों में कोहराम मच गया है। इस मामले में कयास लगाया है कि नशे की हालत में उसका पैर फिसला गया होगा और वह नहर में गिर गया होगा।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में मौसम का कहर… दो दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, चारधाम यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440