दिल्ली से हल्द्वानी पहुंची ट्रेन में मिला युवक शव, फैली सनसनी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। दिल्ली से हल्द्वानी पहुंची संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में युवक का शव पड़ा मिला है। इससे स्टेशन परिसर में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना मंगलवार देर रात की है।

जानकारी के अनुसार संपर्क क्रांति ट्रेन रात करीब 10 बजे लालकुआं रेलवे स्टेशन पर पहुंची। जीआरपी पुलिस के अनुसार मुरादाबाद में एक यात्री ने रेलवे के इमरजेंसी नंबर 139 में सूचना देकर बताया कि उनके कोच में एक लाश पड़ी है, परंतु मुरादाबाद में आरपीएफ ने उसकी सुध नहीं ली। इसके बाद रामपुर आरपीएफ और रुद्रपुर आरपीएफ ने भी यात्री के संबंध में कोई आवश्यक कदम नहीं उठाया। इसके बाद रेलगाड़ी जब लालकुआं पहुंची तो यहां ट्रेन के गार्ड ने मेमो देकर लाश को लालकुआं आरपीएफ के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद उक्त लाश को राजकीय रेलवे पुलिस अपने साथ ले गई। इसके बाद जीआरपी ने कोच में पूछताछ करते हुए शव के शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिया।

काफी प्रयास के बाद मृतक की शिनाख्त मोहल्ला बंजारन थाना नवाबगंज बरेली उत्तर प्रदेश निवासी मौहम्मद मुस्तकीम पुत्र अलीम के रूप में हुई जिसके बाद जीआरपी ने मृतक के शव को हल्द्वानी मोर्चरी में भिजवा दिया। बताया जा रहा है कि मृतक के मुंह एवं नाक से खून बह रहा था। जीआरपी पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440