रुद्रपुर नाले में मिला युवक का शव, फैल सनसनी

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रपुर। यहां कोतवाली क्षेत्र नाले में एक युवक शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेने के बाद शव को पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के भिजवाया है। शरीर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पायी थी।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में युवाओं के लिए सुनहरा मौका, होमस्टे मैनेजर बनकर रोजगार और स्वरोजगार का मिलेगा रास्ता

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि भूरारानी क्षेत्र नाले में एक युवक का पड़ा है। सूनचा आनन-फानन में पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची और लोगों की मदद से नाले से शव बाहर निकाला। इस दौरान उसकी शिनाख्त को लोगों पूछताछ की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया। इसी दौरान सीओ सिटी अभय सिंह, कोतवाल विक्रम राठौर, वरिष्ठ उप निरीक्षक सतीश चन्द्र कापड़ी ने मौका मुआयना करने के बाद आस पास के लोगों से जानकारी ली। सीओ ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष की है और शव लगभग काफी पुराना लग रहा है और शरीर पर काफी चोट के निशान भी मिले हैं। उनका कहना है कि फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पायेगा।

यह भी पढ़ें -   भवाली नरेश पांडे प्रकरणः पहली शिकायतकर्ता बनी आरोपी, कोर्ट ने पुलिस रिमांड ठुकराकर दी जमानत
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440