हल्द्वानी में ओवरहेड टंकी के पास मिला युवक का शव, फैली सनसनी, शिनाख्त में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मंगलवार को यहां नवीन मंडी में पानी की ओवर हेड टंकी पास झाड़ियों में अर्धनग्न अवस्था में एक युवक का शव मिलने की सूचना पर आस-पास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गयी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम में रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी हैं।

मंगलवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि पानी की टंकी के पास झाड़ियों में अर्धनग्न अवस्था में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। आनन-फानन में मंडी चौकी प्रभारी गुलाब सिंह कम्बोज टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इधर सूचना पर एसएसपी पंकज भट्ट, एसपी सिटी हरबंस सिंह और सीओ सिटी भूपेंद्र सिंह धौनी ने घटना स्थल पर पहुंच कर जानकारी जुटाई।

यह भी पढ़ें -   डिजिटल जनगणना 2027 की उलटी गिनती शुरू: हल्द्वानी में 3 दिन चला मेगा ट्रेनिंग कैंप, मोबाइल ऐप से होगी गिनती

चौकी प्रभारी गुलाब सिंह कम्बोज अनुसार करीब 25 वर्षीय युवक का शव हैं, और शव एक-दो दिन पुराना लग रहा है। पुलिस को जांच पड़ताल के दौरान घटना स्थल के पास पेड़ों की टहनियां टूटी हुई दिखी है। जिससे पुलिस का मानना है कि युवक की मौत टंकी से गिरने से हुई है। साथ ही पुलिस इस मामले को आत्महत्या के नजर से भी देख रही है। फिलहाल वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया है।
इधर पुलिस टीम शव की शिनाख्त के लिये सीसीटीवी फुटेज चेक करने लगी हुई है। आसपास के लोगों से शव के शिनाख्त की कोशिश की गयी लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पायी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440