देश में व्याप्त महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ लड़नी होगी निर्णायक लड़ाई: सुमित हृदयेश

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि देश में व्याप्त महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के लिखाफ एक निर्णायक लड़ाई लड़नी होगी। श्री सुमित आज गुरूवार को जय भारत सतयाग्रह चौपाल कार्यक्रम के तहत वार्ड 50 आदर्श नगर में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोंधित कर रहे थे। (क्रमशः नीचे पढ़िए)

विधायक श्री हृदयेश ने श्री राहुल गांधी जी की लोकतंत्र को बचाने की इस मुहिम का हिस्सा बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हम सभी को पूरी ईमानदारी और जागरूकता के साथ लोकतंत्र को बचाने की इस मुहिम को आगे बढ़ाना है। (क्रमशः नीचे पढ़िए)

यह भी पढ़ें -   उच्च न्यायालय नैनीताल की सुरक्षा व्यवस्था का एसएसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा ऑडिट व हाईटेक मॉनिटरिंग के दिए निर्देश

वहीं दूसरी ओर वार्ड 17 (हीरानगर) और वार्ड 50 (आदर्श नगर, मुखानी) में आयोजित जय भारत सत्याग्रह चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व पार्षद तथा महिला कांग्रेस की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती शोभा बिष्ट ने किया।
चौपाल कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगो ने एक स्वर से राहुल गांधी की संसद सदस्यता को रद्द करने को भाजपा सरकार की तानाशाही छवि करार दिया। साथ ही चौपाल कार्यक्रम में शामिल मातृ शक्ति ने बढ़ते गैस सिलेंडर के दामों, अंकिता भंडारी हत्याकांड सहित अवैध शराब तथा स्मैक/नशे के बढ़ते अवैध कारोबार पर रोष व्यक्त किया गया। (क्रमशः नीचे पढ़िए)

यह भी पढ़ें -   ‘असिस्टेंट होम स्टे मेनेजर’ की प्रतिभागी पुस्तिका एवं प्रशिक्षक पुस्तिका का लोकार्पण

कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, वरिष्ठ कांग्रेसी एन. बी. गुणवत, प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत बगड़वाल, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष नीमा भट्ट जी, बिमला संगुड़ी जी, मधु संगुड़ी, पार्षद विनोद दानी, संजय जोशी, त्रिलोक बनोली, कौशलेंद्र भट्ट, नेत्र बल्लभ जोशी, विनय भट्ट, हेमा पंत,मुनी आर्य, बसन्ती आर्य, देवकी त्यागी, सुशीला पंत, जया पाठक, राधा चौधरी, सौरभ भट्ट आदि लोग मौजुद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440