जल्द ही प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा करेंगे रक्षा मंत्री: गणेश जोशी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट कर उत्तराखण्ड के 9 छावनी परिषदों में अवस्थापना विकास के कार्याे के लिए बजट जारी करने का अनुरोध किया। रविवार को नई दिल्ली स्थित रक्षा मंत्री आवास में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने केन्द्रीय मंत्री से देहरादून स्थित आईएमए में लगभग 50 करोड़ की लागत से निर्मित अंडरपास निर्माण के कार्य का लोकार्पण करने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड प्रवक्ता भर्ती परीक्षा 5 जुलाई: हल्द्वानी के 5 परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर दायरे में धारा-163 लागू, जानिए क्या-क्या रहेगा प्रतिबंधित

उन्होंने कहा कि भारतीय सैन्य अकादमी में बने इन अंडरपासों के कारण मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति से छुटकारा मिल गया है। इसके लिए मंत्री ने रक्षा मंत्री का आभार प्रकट किया। छावनी परिषदों के विकास के लिए मंत्री ने अनुरोध किया कि सड़कों, पेयजल योजनाओं एवं ठोस अवशिष्ट प्रबंधन में सुधार के लिए बजट जारी किया जाना अति आवश्यक है। मुलाकात के बाद मंत्री ने बताया कि जल्द ही रक्षा मंत्री उत्तराखण्ड के सीमावर्ती क्षेत्र का भी दौरा करेंगे। उन्होंने सीएसडी कैंटीनों में पूर्व सैनिकों के लिए बढ़ाई गयी सुविधाओं के लिए भी रक्षा मंत्री का आभार प्रकट किया।

यह भी पढ़ें -   कल भीमताल आएंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में होंगे शामिल
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440