हल्द्वानी नगर निगम में बर्खास्त सफाई कर्मियों को बहाल किये जाने की मांग

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। देव भूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन के माध्यम से बर्खास्त सफाई कर्मियों को बहाल की मांग की है। इस दौरान उन्होंने आठ सूत्रीय मांग पर अभी तक कोई कार्यवाही ना होने पर भी अपना आक्रोश व्यक्त किया हैं।

ज्ञापन में संघ की शाखा के अध्यक्ष रामू भारती का कहना है कि पूर्व से उनकी आठ सूत्रीय मांग चली आ रही है। जिस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो पायी है। साथ ही पूर्व में आंदोलन के दौरान 6 बर्खास्त सफाई कर्मियों को आज तक बहाल किया गया हैं। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से शीघ्र ही उक्त सफाई कर्मियों को बहाल किये जाने सहित आठ सूत्रीय मांग पर शीघ्र ही ठोस कदम उठाये जाने की मांग की हैं।

ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से अशौक चौधरी, रवि चिंडालिया, विजय पाल, सिद्धार्थ, विजय, अमित कुमार, विशाल, प्रेम सिंह, राजेश आदि कर्मचारीगण मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में टाइगरों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, कॉर्बेट-राजाजी में बनेगी स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440