गंदा नाला व राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य पूर्ण करने की मांग, भाजपा किसान मोर्चा ने दिया शहरी विकास मंत्री को ज्ञापन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक से इन्द्रानगर गंदा नाला व राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य पूर्ण करने की मांग की गई है। इसे लेकर भाजपा किसान मोर्चा ने एक ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में मोर्चा जिलाध्यक्ष कमल जोशी मुनि का कहना है कि इन्द्रानगर का गंदा नाला जहां लोगों की मुसीबत का सबब बना हुआ है। वहीं गर्मियों व बरसात के मौसम में इस नाले से उठती गंदगी व भयंकर दुर्गंध से संक्रामक रोगों के फैलने का अंदेशा भी बना रहता है। साथ ही इस नाले का पानी दूषित होने का खामियाजा किसानों को भी भुगतना पड़ रहा है। सिंचाई के लिए जब किसान पानी छोड़ते हैं तो गंदगी खेतों में घुस जाती है। जिसके समाधान की नितान्त आवश्यकता है। ज्ञापन में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने की मांग भी उठाई गई है। कहा गया है कि तीनपानी से हल्दूचौड़ तक बन रहे राष्ट्रीय राजमार्ग का कार्य बंद होने से जहां क्षेत्रवासियों को परेशानी हो रही है। वहीं पर्यटकों व राहगिर भी इससे खासे परेशान हैं। निर्माण कार्य आधा-अधूरा होने से यहां आये दिन हादसों का अंदेशा बना रहता है। साथ ही सड़क में मलवा व गड्ढ़े होने से दुपहिया वाहन चालक आए दिन दुर्घटनाग्रस्त होकर चोटिल हो रहे हैं। ज्ञापन के माध्यम से शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक से इन्द्रानगर के गंदा नाला से निजात दिलाने के साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने की मांग की गई है।
ज्ञापन देने वाले में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष कमल मुनि के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, पार्षद मनोज मठपाल, हरीश सुनाल, रघुवर जोशी आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -   खराब मौसम ने रोकी मुलाकात, फिर भी अंकिता के परिवार तक पहुंचे राहुल गांधी, वीडियो कॉल पर दिया मिलने का न्योता

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440