बागजाला तथा रामलाल कालोनी को नगर पंचायत बनाये जाने की मांग, सीएम को सौंपा ज्ञापन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बागजाला के पूर्व प्रधान यशपाल आर्य ने सीएम को ज्ञापन प्रेषित कर ग्राम पंचायत देवला तल्ला से अलग हुए बागजाला तथा ग्राम पंचायत नवाड़खेड़ा से अलग हुए रामलाल कालोनी को एक नगर पंचायत बनाये जाने की मांग की है।
ज्ञापन में उनका कहना है कि ग्राम सभा से पंचायत चुनाव में निर्वाचन नामावली से बाहर यिका गया है, जोकि पिछले 70 वर्षों से अल्मोड़ा, नैनीताल बागेश्वर, चम्पावत, पिथौरागढ़ से आये हुए परिवार निवास कर रहे हैं। अपनी कृषि व मजदूरी कर अपना परिवार का लालन पालन कर रहे हैं। लेकिन पंचायती चुनाव 2019 में ग्राम सभा से अगल कर दिये गये है। 2019 से आजतक ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पा रहा हैै। जबकि दोनों गांव की आबादी 7 हजार के लगभग हो चुकी है। केवल लोकसभा व विधानसभा में ही मतदान करने की अनुमति है। ज्ञापन में पूर्व प्रधान यशपाल ने मांग करते हुए कहा कि क्षेत्र के लोगों की परेशानियों को देखते हुए उपरोक्त गांव को नगर पंचायत बनाया जाये ताकि इन गांवों का चहुमंखी विकास हो सके।

यह भी पढ़ें -   24 मई 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440