डीएम ने मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी को दिये आपदा मद से आहार को 16.80 लाख की धनराशि
समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना वायरस संक्रमण रोकथाम हेतु देशव्यापी लाकडाउन लागू होने से वर्तमान में निराश्रित पशुओं को भी चारा व भोजन की परेशानी उत्पन्न हो गयी हैं। ऐसे में डीएम सविन बंसल ने जनपद के नगरीय क्षेत्रों में निराश्रित गोवंशीय एवं श्वान पशुओं के आहार के लिये 16.80 लाख की धनराशि आपदा मद से मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को दिये है।
बंसल ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये है कि वे नगरीय क्षेत्रों से सम्बन्धित नगर निकाय एवं श्वान पशुओं की सूची प्राप्त कर पशुओं को चारा-भोजन दिये जाने हेतु पशुआंे की संख्या, स्थान, समय निर्धारित करते हुये प्रतिदिन कैम्पों में चारा-भोजन आपूर्ति सुनिश्चित करायेंगे।
उन्होंने कहा कि गोवंशीय एवं श्वान पशुओं को चारा-भोजन दिये जाने हेतु संख्या, स्थान समय की सूचना परगनाधिकारी, तहसीलदार को देंगे तथा प्रतिदिन वितरित किये गये चारा, भोजन की मात्रा का सत्यापन सम्बन्धित सिटी मजिस्टेट अथवा उपजिलाधिकारी को कराना भी सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने निर्देश दिये कि पशुओं को मानकों के अनुसार चारा, भोजन दिया जाए व चारा, भोजन वितरण के दौरान सम्बन्धित कार्मिक द्वारा सामाजिक दूरी का पूर्णतया अनिवार्य रूप से पालन किया जाए। पशुओं को चारा, भोजन वितरण की सूचना मुख्य पशु चिकित्साधिकारी प्रतिदिन जिला कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


