वैश्य महिला समिति द्वारा सावन की फुहार कार्यक्रम में तीज क्वीन 2021 का खिताब देववंशी ने जीता

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। वैश्य महिला समिति द्वारा तीज पर्व पर सावन की फुहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस बार का तीज क्वीन 2021 का खिताब देववंशी ने जीता। जबकि दिव्या केसरवानी दूसरे तथा शिखा गुप्ता तीसरे स्थान पर रही।

इसके साथ वर्चुअल के माध्यम से आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के कुकिंग में प्रथम आकांक्षा अग्रवाल, द्वितीय शिखा गुप्ता, तृतीय गीतू केसरवानी तथा केरेक्टर्स थीम में प्रथम मंगला गुप्ता, द्वितीय सोनम अग्रवाल, तृतीय शैफाली जायसवाल रही। जबकि मेंहदी प्रतियोगिता में प्रथम पूजा गुप्ता, द्वितीय सेजल साहू, तृतीय सेजल केसरवानी रही।

यह भी पढ़ें -   बीजेपी प्रदेश प्रभारी गौतम ने दिया कार्यकर्ताओं को दिया बूस्टर डोज, किया 19 दिन का टारगेट सेट

शुक्रवार को यहां रामपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में तीज पर्व पर आयोजित विजय प्रतिभागियों को सूक्ष्म कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऋचा सिंह, विशिष्ट अतिथि वैश्य महासभा के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, महामंत्री विनीत अग्रवाल, भवानी नीरज गुप्ता, युवा अध्यक्ष रजत महेश्वरी, महामंत्री अतुल जायसवाल, सूरज प्रकाश, अभिषेक कश्यप रहें।

समिति की अध्यक्ष सीमा देवल ने अतिथियों तथा समस्त आगुन्तकों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि कोरोना काल को देखते हुए इस बार भी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन वर्चुअल के माध्यम से आयोजित की गयी है। जिसमें 60 से अधिक महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें -   सप्तपर्णी क्या है इसके उपयोग और इसके फायदों के बारे में जानते हैं

निर्णायक मंडल सविता लाहोटी, सारिका केसरवानी, यश जायसवाल, अंशिल वर्मा, सुचित्रा जायसवाल, शशि खंडेलवाल, सीमा देवल, दीपिंका अग्रवाल शामिल रही।

कार्यक्रम का संचालन निहारिका देवल एवं नेहा देवंवशी ने संयुक्त रूप से किया गया। जबकि कार्यक्रम को सफल बनाने में महामंत्री खुशबू जायसवाल, कोषाध्यक्ष कुसुम लता केसरवानी, पूनम अग्रवाल, सुषमा वार्ष्णेय, मंजू वार्ष्णेय, दीपिंका अग्रवाल, अंजुला गुप्ता, शालिनी गुप्ता, दीपा जायसवाल व देवन्द्र केसरवानी ने मुख्य भूमिका निभायी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440