उत्तराखण्ड राज्य में युवाओं को खेल, संस्कृति व पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पिथौरागढ़ में निकाली देवभूमि खेल चेतना यात्रा

खबर शेयर करें

समाचार सच, पिथौरागढ़। खेल जगत फाउण्डेशन द्वारा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहयोग से उत्तराखण्ड राज्य में खेल, पर्यावरण, लोक संस्कृति, पर्यटन, नशा मुक्ति को बढ़ावा दिये जाने हेतु देवभूमि खेल चेतना यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा रामलीला मैदान से सिमलगैर बाजार से सिल्थाम से वड्डा तिराहा से देवसिंह मैदान के नीचे वाली सड़क से रोडवेज व केएमओयू बस स्टेशन, राजा होटल, गुप्ता तिराहा से टकाना रोड, चन्द चौराहा से श्री सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम, पिथौरागढ़ तक निकाली गयी। यात्रा को कै. देवी चन्द एवं राजेन्द्र सिंह जेठी, अन्तर्राष्ट्रीय पदक विजेता मुक्केबाजों द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। यात्रा का मुख्य उद्देश्य राज्य व केन्द्र सरकार की विभागीय खेल योजनाओं/गतिविधियों को युवाओं के साथ साझा करना, राज्य में तेजी से नशे की ओर बढ़ रहे युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना, पर्यावरण लोक संस्कृति व पर्यटन को बढ़ावा देना है। इस दौरान राजेन्द्र सिंह जेठी साउथ एशियन बॉन्ज मेडलिस्ट (बॉक्सिंग), राजेन्द्र सिंह धामी, अन्तर्राष्ट्रीय व्हील चेयर खिलाड़ी (क्रिकेट), ललित पन्त, महासचिव जिला ओलम्पिक संघ पिथौरागढ़, जर्नादन सिंह वल्दिया, अन्तराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रशिक्षक, मनोज कुमार पुनेठा (फुटबॉल), प्रकाश जंग थापा (बॉक्सिंग), पुष्कर सिंह रावत (बैडमिन्टन), बहादुर सिंह बोहरा, संयुक्त सचिव उत्तराखण्ड बॉक्सिंग संघ, सुबे. प्रेम टम्टा, प्रताप सिंह, प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी एवं डीएन द्विवेदी प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी, पिथौरागढ़ को सम्मानित किया गया। यात्रा के सफल आयोजन में देवभूमि खेल चेतना यात्रा के संयोजक रतन कुमार गुप्ता, सोवेन्द्र सिंह, सुमित सिंह, अभय गोपाल गुप्ता, पंकज जुगरान, दीपक, अभिषेक, शेर सिंह, राजकुमार, खेल विभाग की ओर से सतीश कुमार बास्केटबॉल कोच, पुष्कर सिंह अधिकारी, सहायक खेल अध्यापक, जगतघ् घ्सिंह महरा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, दीपक चन्द्र भट्ट, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, एडवोकेट अजय राठौर, निखिल महर, यतीश ओझा, गणेश सिंह बिष्ट, सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, राजेन्द्र भाटिया, चन्द्र सिंह धामी, नवीन लुन्ठी, सरोज, प्रीति कार्की, सुनील प्रसाद, हर्ष भण्डारी ने सहयोग दिया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440