समाचार सच, देहरादून। नीलकंठ महादेव मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे हरियाणा के श्रद्धालु की बाइक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादस में गंभीर घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। वहीं, एक अन्य श्रद्धालु को हल्की चोटें आई है। हरियाणा कुरुक्षेत्र से एक ही परिवार के चार लोग तीन अलग-अलग बाइकों से नीलकंठ महादेव मंदिर के दर्शन को आए थे। नेपाली फार्म पर एक बाइक सवार ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान हरियाणा के कुरुक्षेत्र शाहाबाद निवासी रोहित (22 वर्ष) पुत्र सुभाष के रूप में की गई है। बाइक पर सवार एक अन्य श्रद्धालु को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रातः कन्ट्रोल रूम ऋषिकेश के द्वारा आरटीसेट के माध्यम से रायवाला थाना पुलिस को सूचना मिली कि नेपाली तिराहे के पास मोटर साइकल व डम्फर की आपस मे टक्कर हो गई है। इस सूचना की गम्भीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष रायवाला तत्काल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर नेपाली तिराहे पर पहुंचे। वहां उन्हाेने देखा की वाहन मोटर साइकल एचआर 78सी-5401 क्षति ग्रस्त अवस्था में थी तथा एक व्यक्ति जिसका सर कुचला हुआ था, सड़क के किनारे पड़ा था। उसके पास ही एक व्यक्ति पड़ा हुआ था जिसे हल्की चोटें थी, जिसने अपना नाम रमन पुत्र रामआश्रय निवासी ग्राम व थाना शाहबाद जनपद कुरुक्षेत्र हरियाणा बताया तथा दूसरा व्यक्ति जो मोटर साइकल चला रहा था, जिसकी मौके पर मृत्यु हो गयी थी। उसका नामत रोहित पुत्र टीपू उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम व थाना शाहबाद जनपद कुरुक्षेत्र हरियाणा बताया तथा बताया कि वह लोग शाहबाद से जल चढाने नीलकंठ जा रहे थे। नेपाली तिराहे के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात डम्फर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रमन सड़क के एक साइड में छिटक कर गिर गया जिसको हलकी चोटें आयी थी। तथा दूसरा व्यक्ति रोहित उक्त ट्रक के टायर के नीचे आ गया था। घायल रमन को एसपीएस अस्पताल पहुंचा दिया गया था तथा मृतक रोहित को एसपीएस अस्पताल ऋषिकेश मोर्चरी में भिजवा दिया गया था। जिसका आज पंचायतनामा भरा गया। तथा पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भिजवाया गया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












