मां पूर्णागिरी दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, दो राहगीरों की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, चम्पावत/टनकपुर। मां पूर्णागिरी दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस हादसे में दो राहगीरों मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 श्रद्धालु घायल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बारिश का रेड अलार्म! इस जिले में कल सभी स्कूल बंद, अगले चार दिन इन जिलों पर सबसे ज्यादा खतरा

शनिवार की सुबह एक मैक्स वाहन मां पूर्णागिरी दर्शन के लिये श्रद्धालुओं को लेकर जा रही थी। रास्ते में मैक्स वाहन टनकपुर के ककराली गेट के नजदीक डीपो नंबर 3 पर वहां मौजूद दो राहगीरों से टकरा पलट गयी। इस हादसे में दोनों राहगीरों की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि 10 श्रद्धालुओं को गंभीर चोटें आयी हैं। जिन का इलाज टनकपुर के सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है। वही, तीन श्रद्धालुओं की हालत नाजुक होने की वजह से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बारिश का रौद्र रूप! 20 सड़कें बंद, चीन सीमा का संपर्क टूटा… रातभर दहशत में जागते रहे परिवार
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440