डीजीपी ने आपदा में क्षतिग्रस्त गौला पुल का किया निरीक्षण, अच्छा काम करने वाले पुलिस कर्मी होंगे पुरस्कृत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कुमाऊ मंडल आपदा से हुए नुकसान और राहत व बचाव कार्य का जायजा लेने के लिए पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार रविवार को हल्द्वानी पहुंचे जहां उन्होंने क्षतिग्रस्त गौला पुल का निरीक्षण किया। इसके बाद बहुउद्देशीय पुलिस भवन पहुंचने पर उन्हें गार्ड आफ ऑनर दिया गया। डीजीपी ने मातहतों की बैठक भी ली और आपदा राहत बचाव कार्य के संबंध में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने आपदा की इस घड़ी में उन्होंने रेस्क्यू अभियान चला रहे एनडीआरएफ व एसडीआरएफ के जवानों की हौंसला अफजाई की। साथ ही एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी की भी पीठ थपथपाई। उन्होंने कुमाऊ मंडल में आई आपदा से हुए नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को आपदा प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करने को कहा। इसके बाद वह पत्रकारों से भी रूबरू हुए। उन्होंने ब ताया कि उत्तराखंड में आई आपदा में पुलिस ने बेहतरीन काम किया है। हालांकि इस आपदा में 76 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। कुमाऊ मंडल में 59 मौते हुई हैं जिसमें नैनीताल जिले में 32 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। जबकि गढ़वाल मंडल में 17 लोगों की जान गई है। डीजीपी ने बताया कि 14 लोग अभी भी लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है। आपदा में 33 लोग घायल हुए हैं जिनमें कुमाउ मंडल में 22 लोग शामिल हैं। उनका उपचार कराया जा रहा है। इस मौके पर डीआईजी डा. नीलेश आनंद भरणे, एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी, एसपी सिटी डा. जगदीश चंद्र, सीओ शांतनु पाराशर, सीओ नैनीताल, सीओ भवाली, लालकुआं, रामनगर आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   प्रमोशन के नाम पर रिश्वतखोरी: रुड़की में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 13 हजार लोगों को पहले व 7 हजार को सुरक्षित स्थानों में भेजा
डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि इस साल 20 हजार लोग चार धाम यात्रा पर गए। जैसे ही मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए 13 हजार लोगों को पहले ही निकाल लिया था जबकि 7 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें -   करोड़ों की जमीन ठगी का फरार आरोपी चोरगलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा

विषम परिस्थितियों में कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को करेंगे सम्मानित
पहाड़ पर घूमने के लिए आ रहे 18 हजार लोगों को रोका गया ताकि कोई अनहोनी ना हो सके। पुलिस ने पूरे उत्तराखंड में 17 हजार लोगों को बचाया। साथ ही 10 हजार लोगों का रेस्क्यू किया गया। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि इस कठिन घड़ी में बेहतर काम करने वाले पुलिस कर्मियों को मेडल व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440