डीजीपी की चेतावनी : जमात से लौटने की छुपाई सूचना तो होगा हत्या का मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखण्ड के डीजीपी अनिल रतूड़ी ने चेतावनी दी है कि जमात से लौटने की सूचना छुपाई गयी तो उनके ऊपर हत्या का प्रयास का मुकदमा दर्ज होगा।

इस बावत उनके द्वारा यहां रविवार को उक्त बयान का एक वीडियो जारी किया है। उसमें उन्होंने ऐसे लोगों को चेताते हुए कहा कि सोमवार की शाम 6 बजे तक अगर इन लोगों ने यह नहीं बताया कि लौटने के बाद वे किस-किसके सम्पर्क में आये तो उनके खिलाफ पुलिस के पकड़े जाने के बाद हत्या के प्रयास आईपीसी 307 का अगर संक्रमण से किसी की मृत्यु होती है तो उनके विरूद्ध हत्या 302 का मुकदमा लिखा जायेगा और कठोर कानूनी कार्रवाई भी की जायेगी।

गौरतलब है कि इसी तरह का बयान पड़ोसी राज्य हिमाचल के पुलिस महानिदेशक ने भी रविवार को वीडियो जारी किया है। उसमें उनका कहना है कि बाहर विदेश व निजामुद्दीन तबलीगी जमात से आने वाले लोग उन्हें सूचना दे दें अन्यथा उनके खिलाफ काठोर कार्रवाई की जायेगी। े

उत्तराखण्ड डीजीपी अनिल रतूड़ी ने सभी तबलीगी जमात से लौटे लोगों को आगाह किया है कि ऐसे लोग जो तबलीगी जमात से आये हैं या उनके संपर्क में आये हैं तो सामने आ जाये और सरकार का सहयोग करें।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440