धनतेरस 2023: क्या खरीदना चाहिए धनतेरस में जिससे घर में शुभता आती है

खबर शेयर करें

Dhanteras 2023: What should be bought on Dhanteras that brings auspiciousness in the house?

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। धनतेरस का पर्व 10 – 11 नवंबर 2023 शुक्रवार – शनिवार को मनाया जा रहा है। इस दिन सोना, पीतल और धनिया सहित 10 शुभ वस्तुएं खरीदने का प्रचलन है। आखिर यह शुभ वस्तुएं क्यों खरीदते हैं? कई लोग धनतेरस पर जम कर खरीदारी करते हैं, जबकि यह जाना जरूरी है कि धन तेरस पर क्या और क्यों खरीदना शुभ होता है।

सोना
इस दिन सोने के आभूषण खरीदने की परंपरा भी है। सोना भी लक्ष्मी और बृस्पति का प्रतीक है इसलिए सोना खरीदें।

चांदी
इस दिन चांदी खरीदने का प्रचलन भी है। कुछ लोग चांदी के सिक्के खरीदते हैं। इन सिक्कों पर माता लक्ष्मी और कुबरे की आकृति बनी होती है।

यह भी पढ़ें -   शारदीय नवरात्रि 2026: पहले दिन करें मां शैलपुत्री की पूजा, जानें मंत्र, भोग और पूजा विधि

बर्तन
इस दिन पुराने बर्तनों को बदलकर यथाशक्ति ताम्बे, पीतल, चांदी के गृह-उपयोगी नवीन बर्तन खरीदते हैं। पीतल के बर्तन लक्ष्मी और बृहस्पति के प्रतीक हैं अतरू इस दिन सोना नहीं खरीद पा रहे हैं तो पीतल के बर्तन जरूर खरीदें।

धनिया
इस दिन जहां ग्रागीण क्षेत्रों में धनिए के नए बीज खरीदते हैं वहीं शहरी क्षेत्र में पूजा के लिए साबुत धनिया खरीदते हैं। इस दिन सूखे धनिया के बीज को पीसकर गुड़ के साथ मिलकर एक मिश्रण बनाकर श्नैवेद्यश् तैयार करते हैं।

नए वस्त्र
इस दिन दीपावली पर पहनने के लिए नए वस्त्र खरीदने की परंपरा भी है।

लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति
इस दिन दीपावली पूजन हेतु लक्ष्मी और गणेशजी की मूर्ति या घ्चित्र खरीदते हैं और इसी दिन धन्वंतरि की पूजा हेतु उनकी मूर्ति या चित्र भी खरीदते हैं।

यह भी पढ़ें -   शारदीय नवरात्रि 2026: पहले दिन करें मां शैलपुत्री की पूजा, जानें मंत्र, भोग और पूजा विधि

खिलौने
इस दिन बच्चों के लिए खिलौने भी खरीदे जाते हैं। बच्चों का मन खुश रखने से घर में सकारात्मक माहौल बनता है।

खील-बताशे
इस दिन पूजा की सामग्री के साथ ही खील-बताशे आदि भी खरीदे जाते हैं। यह घर में खुशियां लाते हैं।

गोमती चक्र और कोड़ियां
इस दिन बच्चों की सुरक्षा के लिए गोमदी चक्र और धन समृद्धि बढ़ाने के लिए कोड़ियां खरीदते हैं।

झाड़ू
इस दिन झाडू खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसे वर्षभर के लिए घर से नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाती है।

अन्य वस्तुएं
इसके अलावा दीपक, दक्षिणवर्ती शंख, कमलगट्टे या रुद्राक्ष की माला, धार्मिक साहित्य, औषधि, नमक, नया वाहन या नया घर भी खरीदा जाता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440