धनतेरस व छोटी दीवाली एक साथ होगी, ये होगी तिथि…

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। इस वर्ष त्रयोदशी एवं चतुर्दशी तिथि दोनों 13 नवम्बर को प्रदोष (सायं) व्यापिनी होंने से धनतेरस व नरक चतुर्दशी (छोटी दीवाली)एक ही दिन 13 नवम्बर को है जिसके कुछ मुख्य मुहूर्त इस प्रकार हैं-
1-धनतेरस पूजा मुहूर्त व यम दीप दान -दिनांक-13-11-2020 सायं 05रू15 से 07रू49 तक
वृषभ काल पूजा-सायं 05ः32 से 07ः27तक
2-नरक चतुर्दशी अभ्यंग स्नान-दिनांक 14 नवम्बर 2020 को सूर्याेदय से पूर्व प्रातः 05ः19 से 06ः40 के मध्य करना अत्यन्त लाभदायक है । इस समय चन्द्रमा व सूर्य दोनों तुला राशि में संचरण करते हैं इस समय चन्द्रोदय होने पर जल में तिल का तेल डालकर स्नान करने से लक्ष्मी की प्राप्ति तथा सभी बाधाओं व कष्टों का निवारण होता है क्योंकि धर्म शास्त्रों में कहा है -‘‘तैले लक्ष्मीर्जले गंगा दीपावल्यां विधूदये।’’ अर्थात् दीपावली के दिन चन्द्रोदय के समय जल में गंगा जी और तिल के तेल में लक्ष्मी जी का वास होने से सूर्याेदय से पूर्व स्नान बहुत पुण्य दायक है ।
3-श्री महालक्ष्मी पूजा मुहूर्त-दिनांक 14-11-2020-प्रदोषकाल पूजा मुहूर्त-सायं 05ः15 से 07ः56 तक
वृषभ काल पूजा मुहूर्त-सायं-05ः28 से 07ः23 तक
शुभ चौघड़िया मुहूर्त-रात्रि 08ः36से 10ः16 तक
अमृत चौघड़िया मुहूर्त-रात्रि 10ः17 से 11ः58 तक
महानिशाकाल पूजा मुहूर्त-रात्रि 11ः32 से 12ः26 तक
सिंह काल पूजा मुहूर्त-रात्रि 11ः58 से 02ः17 (रात्रि शेष) तक
4-गोवर्धन पूजा व अन्नकूट-दिनांक 15-11-2020 को प्रातः 10ः37 के बाद
5-भैया दूज-यम द्वितीया -दिनांक 16नवम्बर 2020।

यह भी पढ़ें -   अफवाह फैलाने और कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई, नैनीताल जनपद में ईंधन आपूर्ति को लेकर प्रशासन अलर्ट

(संकलन: पं0 नवीन गुरू जी, फतेहपुर, हल्द्वानी)

यह भी पढ़ें -   चैत्र मास 2026: 19 मार्च से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा, राम नवमी और हनुमान जन्मोत्सव जैसे बड़े - बड़े व्रत-पर्व भी पड़ेगें
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440