समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आप सभी धर्म प्रेमियों को मेरा सादर प्रणाम। धनतेरस की तारीख परिपेक्ष में आप कोई भी भ्रम में ना रहे धनतेरस 13 नवंबर ( शुक्रवार) को मनाया जाएगा।
कार्तिक माह (पूर्णिमान्त) की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन समुद्र-मंन्थन के समय भगवान धन्वन्तरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे, इसलिए इस तिथि को धनतेरस या धनत्रयोदशी के नाम से जाना जाता है।
धनतेरस का त्यौहार स्वास्थ्य, कल्याण और विपुलता प्रदान करता है। धनतेरस का पर्व हमारी लंबी उम्र, सफलता, धन और विलासिता से भरा हुआ माना जाता है। धनतेरस वाले दिन माँ लक्ष्घ्मी, भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा का विधान है। इस दिन बर्तन और सोना चाँदी या फिर कोई भी नई चीज खरीदना शुभ माना जाता है।
धनतेरस पूजा मुहूर्त: 13 नवंबर 2020 को शाम 05 बजकर 28 मिनट से रात 05 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। 13/11/2020 दिन शुक्रवार को ही धनतेरस के साथ नरक चतुर्दशी छोटी दीपावली का पर्व मनाया जाएगा।
धनतेरस की पूजा विधि:
धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी, भगवान कुबेर और यमराज की पूजा का विधान है।
इस दिन धन्वंतरि की पूजा करने से आरोग्य और दीर्घायु प्राप्त होती है। इस दिन भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा को धूप और दीपक दिखाएं। साथ ही फूल अर्पित कर सच्घ्चे मन से पूजा करें।
- धनतेरस के दिन मृत्यु के देवता यमराज की पूजा भी की जाती है. इस दिन संध्या के समय घर के मुख्य दरवाजे के दोनों ओर अनाज के ढेर पर मिट्टी का बड़ा दीपक रखकर उसे जलाएं। दीपक का मुंह दक्षिण दिशा की ओर होना चाहिए।
- धनतेरस के दिन धन के देवता कुबेर की पूजा की जाती है। उनकी पूजा करने से व्घ्यक्ति को जीवन के हर भौतिक सुख की प्राप्ति होती है।
- धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है। मां लक्ष्मी के छोटे-छोट पद चिन्हों को पूरे घर में स्थापित करना शुभ माना जाता है।
धनतेरस पर क्या खरीदें:
लक्ष्मी गणेश की मूर्ति, सोना, चांदी, पीतल, मिट्टी के दीए, झाड़ू खरीदना अति शुभ होगा।
धनतेरस पर क्या न खरीदें
- लोहे की वस्तुएं: धनतेरस के दिन लोहे की वस्तुएं खरीदना वर्जित होता है। यह शनिदेव का प्रतीक है।
- स्टील या एल्युमिनियम के बर्तन: धनतेरस के दिन भूलकर भी स्टील या एल्युमिनियम के बर्तन न खरीदें। इनको अशुभ माना जाता है क्योंकि यह राहु का प्रतीक होता है। राहु दुर्भाग्य का सूचक होता है।
3-प्लास्टिक, कांच या चीनी मिट्टी की वस्तुएं: धनतेरस के दिन लोग भूल से कांच, प्लास्टिक या चीनी मिट्टी की वस्तुएं खरीद लेते हैं। ऐसा न करें। ये वस्तु शुभता का प्रतीक नहीं होती हैं।
विशेष रूप से काले रंग की वस्तुवे ना खरीदे काला रंग अशुभता का प्रतीक माना गया है। (मुकेश शर्मा)
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












