धारी पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी व देशी शराब के साथ एक को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Dhari police arrested one with a large quantity of English and country liquor

समाचार सच, हल्द्वानी। पर्वतीय क्षेत्रों को नशा मुक्त बनाने का अभियान दिन प्रतिदिन अपनी रंगत लाता दिख रहा है इस अभियान में धारी में खुली नई चौकी ने भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट द्वारा जनपद में लगातार चलाए जा रहे नशा मुक्त अभियान के तहत जनपद नैनीताल में समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि थानाध्चौकी क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध क्षेत्र में प्रभावी चेकिंग कर उनके विरुद्ध तत्काल आवश्यक कार्रवाई करें।

इसी अभियान के लिए क्षेत्राधिकारी भवाली नितिन लोहनी के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद में नई खुली धारी चौकी प्रभारी विजय कुमारए कांस्टे0 अमन सिंहए जयवीर सिंह के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्थाए कानून व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम करने हेतु चेकिंग अभियान चला रहे थे इसी दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति 12 पेटी अंग्रेजी व देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गये अभियुक्त ने अपना नाम पूर्ण चंद्र पुत्र चनीराम निवासी ग्राम गुनियालेख धारी बताया। पुलिस के अनुसार बरामद 12 पेटियों में 338 पव्वे अंग्रेजी शराब व 228 पव्वे गुलाब मार्का देसी मसालेदार अवैध शराब बरामद की गयी। पुलिस ने पकड़े गये अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज कर उसका इतिहास खंगाल रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440