आचार्य बालकृष्ण से मिले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, इस तरह बिताया समय

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) देर रात हरिद्वार आचार्य बालकृष्ण (Acharya Balakrishna) के कनखल दिव्य मंदिर आश्रम पहुंचे। यहां धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आश्रम पहुँचने पर भव्य स्वागत हुआ। शास्त्री पूरे दिन आचार्य बालकृष्ण के साथ ऋषिकेश स्थिति ब्यासी में रहे। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर अपने यहां 13 से 19 फरवरी को आयोजित होने वाले यज्ञ का हरिद्वार के संत समाज को निमंत्रण देने आए थे।

यह भी पढ़ें -   लालकुआंः पत्नी के जन्मदिन की खुशियां रातभर गूंजती रहीं… सुबह अलार्म बजा तो हमेशा के लिए सो चुका था कमल

वहीं सुबह हरिद्वार (Haridwar) दिव्य मंदिर आश्रम में कुछ समय रुकने के बाद वह आचार्य बालकृष्ण के साथ ब्यासी चले गए। मीडिया को इसकी भनक तक नहीं लगी। पूरा कार्यक्रम गोपनीय रखा गया। पूरे दिन बालकृष्ण के ब्यासी में रहे। ब्यासी से शास्त्री ने आचार्य बालकृष्ण के साथी अपने फेसबुक से वीडियो भी जारी किया था। देर रात शास्त्री और बालकृष्ण के साथ कनखल दिव्य मंदिर आश्रम पहुंचे। शास्त्री का भव्य स्वागत हुआ। उन्होंने कहा कि हरिद्वार आकर अद्भुत लगा। आचार्य बालकृष्ण बड़े भाई हैं। देर रात शास्त्री हरिद्वार से छतरपुर के लिए चले गए। इस दौरान आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि आज दोनों को अच्छा लगा। कहा कि दोनों की विधाएं अलग हैं, लेकिन मार्ग एक है। दोनों ने उन्हीं विधाओं पर चर्चा की। उनहोने कहा कि सनातन विधि हमारे ऋषियों का मार्ग है। लोगों के जीवन को सुगम किस तरह से बनाया जा सकता है उसके लिए और बेहतरी से काम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में राहुल गांधी की एंट्री तय! 17 जुलाई को हजारों छात्रों के बीच करेंगे बड़ा संवाद, पेपर लीक और बेरोजगारी पर होगा सीधा हमला

Dhirendra Krishna Shastri met Acharya Balakrishna, spent time like this

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440