दिग्विजय सिंह ने भाजपा सरकार को लिया आड़े हाथ, कहा-देश महंगाई व बेरोजगारी से परेशान

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि भाजपा को जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है। वर्तमान में देश महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है।

शुक्रवार को राजधानी दून में दिग्विजय सिंह पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भापजा ने 57 सीटें जीतकर राज्य में विकास के नाम पर तीन-तीन मुख्यमंत्री थोपने को विकास बता रही है। लेकिन राज्य में सारे विकास कार्य ठप हुए है। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने लोकसभा में जिस मनरेगा को कांग्रेस सरकार की नाकामी का सबसे बड़ा उदाहरण करार दिया। आज उसी मनरेगा का सहारा लेकर मोदी सरकार ने कोरोना काल में ग्रामीण आबादी को रोजगार से जोड़ा। उन्होंने कहा मोदी सरकार ने पिछले सात सालों में पेट्रोल व डीजल से ही 24 लाख करोड़ रुपये कमाए। यह रकम कहां खर्च हो रही है, इसका हिसाब देने को भाजपा सरकार तैयार नहीं है। उन्होंने बेरोजगारी, मंहगाई, पैगसेस जैसे मामलों पर केंद सरकार को घेरा। दिग्विजय सिंह ने भगवान राम के मामले में बोलते हुए कहा कि राम पहले भी थे और आज भी हैं। पर, भाजपा नेता यह सिद्ध करने पर तुले हैं कि राम 2014 में भाजपा सरकार बनने के बाद ही प्रकट हुए।

दिग्विजय सिंह ने उत्तराखंड कांग्रेस की घोषणा पत्र बनाने को लेकर तारीफ की और कहा कि चार धाम चार काम और उत्तराखंड स्वाभिमान भाजपा के झूठे वादों पर भारी पड़ेंगे। उनका कहना था कि उत्तराखंड की जनता को सोच समझकर वोट देना होगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड वन विभाग में फिर बड़ा फेरबदल! 6 अफसरों के तबादले, 4 वरिष्ठ ACF को पहली बार मिली DFO की कमान
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440