समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर के मुखानी थाना में दिल्ली के शातिर ठग द्वारा हल्द्वानी निवासी व्यक्ति को लाखों रुपये का चूना लगाये जाने का एक मामला सामने आया है। मामले में व्हेल शिप प्राइवेट कंपनी के निदेशक को शातिर ठग ने चीनी निर्यात कराने के नाम पर 14.50 लाख का चूना लगा दिया। ठगे जाने बाद पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगायी। पुलिस ने दी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीराम कॉलोनी फेज-2 कमलुवागांजा रोड निवासी पंकज तिवारी हल्द्वानी में व्हेल शिव के नाम से हल्द्वानी में प्राइवेट कंपनी चलाते हैं, वह इसमें निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। और वह विदेशों में चावल और चीनी का निर्यात करते हैं। पुलिस को दी तहरीर में पंकज तिवारी का कहना है कि कुछ महीने पहले उनके एक मित्र के रिश्तेदार आनन्द तिवारी ने उसे पटपड़गंज दिल्ली में कंपनी चलाने वाले बलिराम सिंह नामक सख्श से मिलाया। साथ ही उससे चीनी निर्यात करने की बात कही। बताया गया कि इसके लिए उन्हें कुछ रकम एडवांस में जमा करनी होगी। साथ ही भरोसा दिलाया कि यदि निर्यात के लिए चीनी नहीं दे पाए तो रकम वापस लौटा दी जाएगी। इस पर वह झांसे में आ गया और करीब 14.50 लाख की रकम अलग-अलग बैंक खातों में जमा करा दी। इसके बाद न तो उसे निर्यात के लिए चीनी दी गई और न ही रकम वापस लौटाई गई। दबाव बनाने पर आरोपी ने कुछ समय मांगा।
आरोप है कि निर्धारित अवधि बीतने के बाद जब रकम वापस देने के लिए दूरभाष पर संपर्क किया गया तो उसके साथ गाली गलौज करते हुए झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Director of Whale Shiv Pvt Company in Haldwani duped of lakhs in the name of exporting sugar



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



