भीम आर्मी की जनपद इकाई का विस्तार, नगर इकाई का गठन करने पर विचार विमर्श

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भीम आर्मी की एक बैठक गोल्चा कंपाउंड में कुमाऊं मंडल अध्यक्ष सिराज अहमद की अध्यक्षता और सुलेमान मलिक के संचालन में आहूत की गई। जिसमें जनपद इकाई का विस्तार एवं नगर इकाई का गठन किए जाने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में एकता मिशन के तहत संविधान की प्रस्तावना का संकल्प लेकर भीम आर्मी में अपना विश्वास व्यक्त किया और भीम आर्मी के भारत एकता मिशन को आगे बढ़ाने के लिए वह सभी लोग संकल्पित हुए इसमें सर्वप्रथम संविधान देश के अंदर लागू करने के लिए आंदोलन करने की जरूरत महसूस की गई। सभा को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नफ़ीस अहमद खान ने कहा कि क्योंकि भारत जब से स्वतंत्र हुआ भारतीय संविधान की मूल मंशा लागू नहीं हो पाई अतः संविधान को लागू करने पर विशेष बल दिया गया। भारतीय संविधान दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का संविधान है जो दुनिया के सभी देशों के लिए प्रेरणा का काम करता है। बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर ने कहा था संविधान कितना ही अच्छा क्यों ना हो लेकिन यह उन लोगों के ऊपर निर्भर करता है जो लोकतंत्र पर विश्वास करते हैं यदि संविधान के अनुरूप देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था लागू नहीं की गई तो संविधान का अच्छा होना कोई मायने नहीं रखता। आज देश के नागरिकों के ऊपर एक बड़ी जिम्मेदारी है की देश का संविधान मूलरूप में लागू किया जाना चाहिए। संविधान को बचाना भारतीय नागरिको की एक बड़ी जिम्मेदारी है जिसे निभाना आवश्यक है। सभा को मंडल अध्यक्ष सिराज अहमद, जी आर टम्टा, हरीश लोधी, जी आर आर्य, रितिक कांत, उज्जवल चौहान बाल किशन आदि ने भी सम्बोधित किया, इस बैठक में दर्जनों लोगों ने यह मारने की सदस्यता की सदस्यता लेने वालों में मोहम्मद रिजवान, समद कुरैशी, अजीज़ खान, इमरान सिद्दीकी, इमरान अंसारी, समीर कुरेशी, हर्ष राजौर, अजय कुमार मोहम्मद सरफराज, फुरकान सिद्दीकी, गोविंद गौतम, राजीव सागर, नंद कोटियाल, बाबू सिद्दीकी, हबीबुर्रहमान लोधी, रितिक कांत, असलम खान, बालकिशन राम, आदि ने सदस्यता ली।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440