समाचार सच, हल्द्वानी। कुराश मार्शल आर्ट्स खेल के नैनीताल ज़िले में उत्थान, प्रचार व प्रसार व विकसित करने को लेकर एसोसिएशन की नैनीताल जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें बंशी बिष्ट को अध्यक्ष तथा रोहित यादव को महासचिव बनाया गया। साथ ही देवेन्द्र रावत वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हिमांशु कुलेठा, विनोद लखेरा, विक्रम खनी व श्रीमती किरण बनोली को उपाध्यक्ष, हेमा जोशी को सचिव, गंगा मेहरा, अनु कुलेठा को उपसचिव, शिवम जोशी सह सचिव, प्रभु पाण्डे को कोषाध्यक्ष चुना गया। जबकि सिधान्तिका कार्की, कुणाल, स्वाति, नितेश राना व अपर्णा बिष्ट को सर्वसम्मति से कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
बैठक में उत्तराखण्ड कुराश एसोसिएशन के मुख्य कार्याधिकारी विनय जोशी ने संस्था के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए बताया कि नैनीताल खेलों के विकास के लिए एक महत्पूर्ण जनपद है, यहाँ गठित कुराश एसोसिएशन नैनीताल कुराश खेल को उत्तरोत्तर प्रगति की ओर ले जाएगी तथा जिले में इस खेल का संपूर्ण विकास होगा। जिसका लाभ समस्त खेल प्रेमियों को प्राप्त होगा। साथ ही उन्होंने बताया कि कुराश खेल उज्बेकिस्तानी मार्शल आर्ट है, जो कि भारत देश में वर्ष 2001 से खेला जा रहा है, उत्तराखण्ड राज्य में कुराश खेल का आगमन वर्ष 2017 में हुआ, जिसके बाद से ही कुराश खेल राज्य में खिलाडियों के बीच अपनी उपस्थिति मजबूत करता जा रहा है। जोशी ने बताया कि कुराश खेल एशियन ओलिम्पिक काउन्सिल का स्थायी सदस्य है व 2018 से ही एशियन खेलों में अपनी जगह बना चुका है, कुराश खेल ने वर्ष 2018 में इंडोनेशिया में आयोजित हुए 18वे एशियाई खेलों में भारत देश के लिए दो पदक आर्जित किये जिनमे एक रजत व एक कांस्य पदक थे, तथा 2022 में होने वाले 19वें एशियाई खेलों के लिए भारतीय खिलाडी अभ्यास में जुटे हैं।
उन्होंने बताया कि कुराश खेल के माध्यम से राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कराना है, जिले में स्थित सरकारी, गैर सरकारी विद्यालयों में कुराश खेल के प्रशिक्षण शिविर, सेमीनार व टेक्निकल जानकारी उपलब्ध कराना, नैनीताल जिले से कुराश खेल के रेफ़री व प्रशिक्षक तैयार करना व साथ ही गरीब तबके के प्रतिभावान खिलाडियों को कुराश खेल का निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करना है।
इस अवसर पर कुणाल उप्रेती, नव्या पांडे, ऋषिपाल भारती हेमा भट्ट आदि उपस्थित रहे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


