जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया कोरोना को हराने का आहवान

खबर शेयर करें

-क्षेत्र में किया जा रहा है सेनैटाइजिंग का छिड़काव
-जरूरतमंदों को दस्ताने, सेनेटाइजर व बांटा जा रहा है राशन

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना वायरस के रोकथाम को जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया जिले के सभी ब्लाक व क्षेत्रों में हाइपो क्लोराइड का छिड़काव, मास्क, सेनेटाइजर व दस्ताने बांदे जा रहे है। उन्होंने बताया कि लोगों को कोरोना से बचाव की सामग्री देने का कार्य जिले में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोरोना से लड़ने के लिये हमें आगे आना होगा। इस अभियान के अर्न्तगत उन्होंने ग्रामसभा पनियाली, बजूनियाहल्दू के बीपीएल और एपीएल के 1000 परिवारों को अप्रैल व मई की दो माह की खाद्य सामग्री बांटी गयी।

गौरतलब है कि जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया और भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रमोद तोलिया ने लोगों केा लॉकडाउन व सरकार द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करने को कहा। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि जिले के सभ्ज्ञी आठ विकासखंडों में सेनीटाइजेशन का कार्य किया जा रहा हहै। जिले के सभी जिला पंचायत सदस्यों को कोरोना से बचाव के लिए पर्याप्त मात्रा में सोडियम हाइपो क्लोराइड व हैड सेनिटाइजर व मास्क बांटे जा रहा हैं, वही क्षेत्र पंचायत सदस्य व प्रधान भी अपने क्षेत्र में जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री बांट रहे है।

असहायों व निर्धनों के लिये पार्षद तोलिया ने बढ़ाये हाथ
समाचार सच, हल्द्वानी। नगर निगम के वार्ड 38 के पार्षद व भाजपा नेता प्रमोद सिंह तोलिया ने वार्ड में चार सौ परिवारो और लॉकडाउन में फंसे मजदूरों के लिय खाद्य सामग्री व्यवस्था की गयी। उन्होंने कहा कि आगे भी जरूरतमंदों की सहायता के लिये वे कार्य करते रहेंगे। इस दौरान अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओें ने पार्षद के इस कार्य में आर्थिक सहयोग प्रदान किया। इनमें एमसी कर्नाटक ने 30 हजार, अंकित सिंह तोलिया व धीरेन्द्र नेगी ने 10-10 हजार, राहित बिष्ट ने 6 हजार, हेम तिवारी व गणेश साह ने 5-5 हजार, वरूण रावत ने 3 हजार, राजकुमार, विजय कुमार, कपिल कुमार व हरीश रावत ने ढाई-ढाई हजार रुपये का योगदान किया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440