सेवा विस्तार के बदले मांगी रिश्वत, बागेश्वर में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, बागेश्वर। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में कुमाऊं विजिलेंस टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बागेश्वर के जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। अधिकारी पर सेवा विस्तार के बदले एक पूर्व सैनिक से 50 हजार रुपये की मांग करने का आरोप है।

शिकायत की पुष्टि होते ही हल्द्वानी सीओ विजिलेंस अनिल सिंह के नेतृत्व में ट्रैप टीम गठित की गई। शनिवार को नियमानुसार कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सुबोध शुक्ला (सेवानिवृत्त कर्नल) को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। वह मूल रूप से मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के निवासी हैं और वर्तमान में बागेश्वर में सैनिक कल्याण कार्यालय परिसर में रह रहे थे।

यह भी पढ़ें -   स्पा सेंटर में हो रहा था गंदा काम, पुलिस का छापा, पकड़ी गई 7 महिलाएं

शिकायतकर्ता, जो स्वयं एक सेवानिवृत्त सैनिक हैं, ने बताया कि वह उपनल के माध्यम से सैनिक कल्याण विभाग में अनुबंध पर कार्यरत हैं। उनका अनुबंध 11 माह का होता है, और सेवा विस्तार के एवज में अधिकारी द्वारा रिश्वत मांगी जा रही थी।

यह भी पढ़ें -   CM धामी के आदेश पर एक्शन तेज: उधम सिंह नगर में अवैध मजारों पर चला हथौड़ा

विजिलेंस अधिकारियों की तत्परता के चलते पूरे मामले में तुरंत एक्शन लिया गया और आरोपी अधिकारी को रंगे हाथों दबोच लिया गया। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।

वहीं, राज्य सतर्कता निदेशक वी. मुरुगेशन ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई भी सरकारी कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है, तो लोग बिना संकोच सतर्कता अधिष्ठान की हेल्पलाइन नंबर 1084 या 9456592300 पर संपर्क कर सकते हैं। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440