मंडल रेल प्रबंधक ने किया ट्रैकमैंटेनरों को सम्मानित

खबर शेयर करें

समाचार सच, बरेली। मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत ने इज्जतनगर मंडल के इंजीनियरिंग विभाग के विभिन्न सीनियर सेक्शन इंजीनियरों (रेलपथ) के अधीन कार्यरत ट्रैकमेन्टेनरों को उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्य एवं कार्य निष्पादन के दौरान बरती जाने वाली सतर्कता को दृष्टिगत रखते हुए पंद्रह सौ-पंद्रह सौ रुपये के नगद पुरस्कार एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
ज्ञात हो कि ट्रैकमेन्टेनरों द्वारा 14 से 17 दिसम्बर, 2020 के मध्य अलग-अलग रेल खण्ड़ों में पेट्रोलिंग करते हुये रेलपथ की वेल्डिंग को टूटा हुआ पाया। इन्होंने तुरन्त रेल संचलन को संरक्षित करते हुए सर्वप्रथम लालबत्ती लगाकर एवं क्लैम्प प्लेट को बांध कर रेलपथ की अस्थाई मरम्मत कर संरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित किया। साथ ही इन्होंने अपने मेठ एवं जूनियर इंजीनियर (रेलपथ) को सूचना दी और रेलपथ की स्थाई मरम्मत कर संरक्षित ट्रेन संचलन कराया। परिणामस्वरूप सम्भावित ट्रेन दुर्घटनाओं को टाला जा सका।

सम्मानित होने वाले ट्रैकमेन्टेनर:
धर्मेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र कुमार, तारिक, शैफाली, अर्जुन कुमार, सुनील कुमार, जवाहर तथा मनोज कुमार।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440