यूपी बोर्ड की 12वीं में दिव्यांशी व 10वीं में प्रिंस ने किया राज्य में नाम रोशन

खबर शेयर करें

समाचार सच, उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से कक्षा 10 वीं व 12वीं की परीक्षाओं के परिणाम जारी किए जा चुके हैं। रिजल्ट की घोषणा यूपी बोर्ड माध्यमिक शिक्षा परिषद की डायरेक्टर डॉ सरिता तिवारी और बोर्ड के सचिव डॉ दिव्यकांत शुक्ला द्वारा संयुक्त रूप से की गई हैं। यूपी बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा में 85.33 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए है। जबकि 10वीं में 88.18 प्रतिशत छात्र पास हुए है। फतेहपुर की दिव्यांशी ने कक्षा 12वीं में टॉप किया है। दिव्यांशी ने कुल 500 में से 477 अंक प्राप्त किए है। वहीं प्रयागराज की अंशिका यादव और बाराबंकी के योगेश प्रताप सिंह संयुक्त रूप से 95 प्रतिशत अंकों के साथ सेकेंड टॉपर रहे। इन दोनों ने कुल 500 में से 475 अंक प्राप्त किए हैं। इसी के साथ फतेहपुर के बालकृष्णा कुल 500 में से 471 अंकांे के साथ तीसरे टॉपर रहे हैं।
वही यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा में 88.18 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। जिसमें कानपुर के प्रिंस पटेल ने कक्षा 10वीं में टॉप किया है। प्रिंस ने कुल 600 में से 586 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं मुरादाबाद की संस्कृति ठाकुर और कानपुर की किरण कुशवाहा संयुक्त रूप से 97.50 प्रतिशत अंक से साथ सेकेंड टॉपर रही। इन दोनों ने कुल 600 में से 585 अंक प्राप्त किए हैं। कन्नौज के अनिकेत शर्मा को कुल 600 में से 584 अंक प्राप्त हुए हैं। अनिकेत 97.33 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे टॉपर रहे हैं.

यह भी पढ़ें -   १० मार्च २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440