कार्यालय में जुआ खेलने वालों पर डीएम की कड़ी कार्यवाई,राजस्व उपनिरीक्षक त्यूनी को किया निलम्बित

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। डीएम सविन बंसल ने कार्यालय में जुआ खेल रहे राजस्व कार्मिक की फोटो/वीडयो वायरल होने पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उप जिलाधिकारी चकराता, कालसी, त्यूनी से जांच कराई। जांच में दोषी पाए जाने पर डीएम ने सम्बन्धित कार्मिक के विरूद्ध त्वरित एक्शन लेतेे हुए राजस्व उप निरीक्षक त्यूनी को निलम्बित कर दिया है।

तहसील त्यूनी परिसर में मैन गेट पर राजस्व कर्मियों की सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो कि खबर प्रकाशित की गई है डीएम ने उप जिलाधिकारी चकराता को वायरल वीडियों के सम्बन्ध में उप जिलाधिकारी कालसी, चकराता, त्यूनी द्वारा प्रश्नगत प्रकरण की जॉच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। शिकायत पर उप जिलाधिकारी कालसी, चकराता, त्यूनी द्वारा प्रकरण में प्रेषित आख्या में उल्लेख किया कि तहसील कर्मियों द्वारा तहसील परिसर में ही ताश/जुआ खेला जा रहा था, जिसका मुख्य खिलाड़ी राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र रायगी स्पष्ट दिखायी दे रहा है, साथ ही उक्त प्रकरण का सोशल मीडिया एवं दैनिक समाचार पत्रों में भी खबरें प्रकाशित हुई है। प्रकरण में प्रथम दृष्टया राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र रायगी, तहसील त्यूनी की संलिप्तता स्पष्ट उजागर हो रही है। ऐसे कृत्य से आम जन मानस में विभाग / प्रशासन की छवि धूमिल हुई है। राजस्व उप निरीक्षक के विरूद्ध विभागीय आचरण नियमों के उल्लघंन करने पर तत्काल प्रभाव से उचित कार्यवाही किये जाने हेतु डीएम को आख्या प्रेषित की गई।

उप जिलाधिकारी कालसी, चकराता, त्यूनी से प्राप्त आख्या, जांच में की गई संस्तुति के आधार पर जिलाधिकारी ने नागचन्द, राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र रायगी, तहसील त्यूनी के विरूद्ध संलिप्तता सिद्ध होने तथा उत्तराखण्ड राज्य कर्मचारियों की आचरण नियमावली का भी उल्लंघन किये जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया कर दिया है, निलम्बन अवधि में राजस्व उपनिरीक्षक रायगी को तहसीलदार चकराता के कार्यालय में सम्बद्ध कर दिया है। प्रकरण में तहसीलदार त्यूनी को जांच अधिकारी, नामित करते हुए विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   शारदीय नवरात्रि 2026: चप्पल-जूते त्यागकर रहने के पीछे श्रद्धा, त्याग और समर्पण की भावना जुड़ी होती है
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440