ठंड के दिनों में हाथ पैरों की उंगलियों में अक्सर हो जाती है सूजन? अपनाएं कुछ घरेलू उपाय

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। विंटर में अगर आप भी पैरों की उंगलियों में सूजन की समस्या से परेशान रहते हैं तो आपके लिए यह जरूरी है कि समय रहते इस समस्या को दूर कर लिया जाए। आपकी ही रसोई में कुछ ऐसी चीजें हैं जिसकी मदद से आप इस दिक्कत को कम कर सकते हैं।

यहां हम आपको कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं जिसे आजमाकर आप सर्दियों में पैरों की उंगलियों में सूजन को कम कर सकते हैं। ये किफायती भी हैं और काफी असरदार भी।

तो आइए जानते है कि उंगलियों की सूजन को कम करने के आसान उपाय।

सरसों तेल
आप एक कटोरी में थोड़ा सा सरसों का तेल लें और भी उसे गुनगुना कर लें। अब हीटर के सामने बैठें और उंगलियों में तेल लगाकर अच्घ्छी तरह सेकते हुए मालिश करें।

यह भी पढ़ें -   13 अप्रैल 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

नमक का पानी
सूजन को कम करने के लिए आप हर दिन दो बार नमक के पानी में पैरों को रखें और 10 मिनट तक इसे सेकें। नमक से इंफेक्शन दूर होता है और इसकी वजह से पैरों की सूजन भी कम होती है। गर्म पानी पैरों में खुजली और दर्द को कम करने में मददगार है।

काली मिर्च
एक चम्मच सरसों के तेल में कुछ काली मिर्च के दानों को कूट कर मिलाएं और सूजन वाले उंगलियों पर इसे लगाएं। हल्के हाथ से मसाज करें। इससे खुजली और इरिटेशन से आराम मिलेगा और सूजन कम होगी।

एलोवेरा जेल
एलोवेरा में एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटी गुण होते हैं जो पैरों की उंगलियों में आई सूजन और खुजली को दूर करने का काम करता है।

यह भी पढ़ें -   बैसाखी पर उमड़ा जनसैलाब, हर की पौड़ी सहित घाटों पर श्रद्धालुओं की आस्था की डुबकी

गेंदे का फूल
गेंदे के फूलों को पानी में एक चम्मच नमक के साथ भिगो दें और इसे मसल कर पेस्घ्ट बना दें. अब अपने पैरों को कुछ देर के लिए इस पानी में रखें. धीमे-धीमे सूजन कम होगी और खुजली में आराम मिलेगा. गेंदे के अर्क में नेचुरल एंटीसेप्टीक गुण होता है जो त्वचा की तेजी से हील करने में मदद करता है.

हल्दी और शहद
हल्दी और शहद दोनों ही एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होते हैं और त्वचा में सूजन को कम करने में मदद करते हैं। ऐसे में अगर आप कच्ची हल्दी को पीस कर शहद में मिलाएं और इसे अपनी उंगलियों पर लगाएं तो दर्द और सूजन में काफी आराम मिलेगा।

नारियल तेल में कपूर
नारियल तेल में कपूर डाल कर अगर आप उंगलियों पर लाएं तो यह सूजन को कम करेगा और खुजली में आराम पहुंचाएर्गा

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440