खाना खाने के बाद भूलकर भी न करें ये काम, हो सकता है गंभीर

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों की लाइफ स्टाइल में कई तरह की गलत आदतें बन जाती हैं। इनमें से कई लोगों की एक आदत है खाना खाने के बाद नहाने की। कई लोगों को लगता है कि सारा काम करके और खा-पी के वे टेंशन फ्री होकर नहा सकेंगे, लेकिन उन्हें ये नहीं पता होता कि खाना खाने के बाद नहाने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। आज हम आपको बताने जा रहें हैं कि खाना खाने के बाद नहाने से कैसे नुकसान पहुंचता है।
शरीर के तापमान पर बुरा असर-
खाना खाने के तुरंत बाद नहाने से शरीर का तापमान गिर जाता है। ऐसे में इसे नियंत्रित करने के लिए शरीर के बाकी हिस्सों जैसे हाथ, पैर, चेहरे आदि में रक्त प्रवाह को बढ़ा देता है। जिसके कारण हमें असहजता होती है। इसके अलावा पेट के आस-पास का रक्त, जोकि खाना पचाने में मदद करता है वह नहाने के कारण कम हुए तापमान को संतुलित करने के लिए शरीर के अन्य हिस्सों में प्रवाह करने लगता है। इससे खाना ठीक से पच नहीं पाता या फिर वह पचने में अधिक समय लेता है।
गर्म पानी से नहाना भी नुकसानदायक-
शरीर के तापमान को कम होने से बचाने के लिए कुछ लोग तर्क दे सकते हैं कि गर्म पानी से नहाया जाए, लेकिन ये भी नुकसानदायक ही है क्योंकि गर्म पानी से नहाने पर रक्त वाहिकाएं शरीर को ठंडा करने के क्रम में फैल कर रक्त की ऊष्मा को त्वचा तक पहुंचाएंगी। ऐसे में वाहिकाओं का रक्त दूसरे काम में प्रयोग होगा और हमारे दिमाग को पर्याप्त खून न मिलने से चक्घ्कर आने जैसी समस्या हो सकती है।
आयुर्वेद क्या कहता है?
आयुर्वेद की मानें तो खाना खाने के बाद शरीर में अग्नि तत्व सक्रिय हो जाता है, जिससे खाना जल्दी पचता है। वहीं खाना खाने के तुंरत बाद नहा लेने से पेट का तापमान घट जाता है। इसलिए खाना जल्दी पचता नहीं है। लिहाजा खाने के बाद कम से कम 1 घंटे तक न नहाएं। इसके अलावा भोजन के तुरंत बाद हैवी एक्सरसाइज या शारीरिक काम करने के लिए भी मना किया जाता है।
बता दें, खाना खाने के बाद नहाने से होने वाली ये समस्याएं सभी को नहीं होती है, लेकिन जो लोग अस्वस्थ रहते हैं या जो ब्लड सर्कुलेशन की समस्या से पीड़ित हैं उन्हें इससे जरूर बचना चाहिए, वरना उन्हें चक्कर आने की समस्या हो सकती है। अच्छा होगा कि सभी लोग खाना खाने के पहले ही नहाने की आदत डालें।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440