दिन के अनुसार शंख से करें ये उपाय, प्राप्त होगी सुख-समृद्धि

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। हिंदू धर्म में शंख को शुभ माना जाता है। इसकी ध्वनि से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह कम हो जाता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वहीं शंख को ब्रध ग्रह का प्रतीक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि शंख को बजाने से बुध ग्रह मजबूत हो सकती है और व्यक्ति को परिणाम स्वरूप बुद्धि, ज्ञान, वाणी और स्मरण शक्ति में वृद्धि होती है। इसके अलावा शंख का संबंध सूर्य ग्रह से भी है। सूर्याेदय से पहले शंख बजाने से सूर्य ग्रह मजबूत होता है और इसके फलस्वरूप आरोग्य, यश और कीर्ति में वृद्धि होती है। अब ऐसे में दिन के अनुसार शंख से जुड़े कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिसे करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही सौभाग्य में भी वृद्धि हो सकती है। आइए ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

सोमवार को शंख से करें ये उपाय
सोमवार को भगवान शिव और चंद्र ग्रह का दिन माना जाता है। इस दिन शंख में दूध भरकर भगवान शिव को अर्घ्य देना चाहिए। इससे चंद्रमा मजबूत होता है और मन शांत होता है।

यह भी पढ़ें -   १० मार्च २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

मंगलवार को शंख से करें ये उपाय
मंगलवार को भगवान हनुमान और मंगल ग्रह का दिन माना जाता है। इस दिन सूर्याेदय से पहले शंख बजाने से मंगल ग्रह मजबूत होता है और साहस और पराक्रम में वृद्धि होती है।

बुधवार को शंख से करें ये उपाय
बुधवार को भगवान विष्णु और बुध ग्रह का दिन माना जाता है। इस दिन शंख में गंगाजल भरकर भगवान विष्णु को अर्घ्य देना चाहिए। इससे बुद्धि और वाणी में वृद्धि होती है।

गुरुवार को शंख से करें ये उपाय
गुरुवार को भगवान विष्णु और बृहस्पति ग्रह का दिन माना जाता है। इस दिन केसर और चंदन मिलाकर शंख में जल भरकर भगवान विष्णु को अर्घ्य देना चाहिए। इससे गुरु ग्रह मजबूत होता है और ज्ञान और समृद्धि में वृद्धि होती है।

शुक्रवार को शंख से करें ये उपाय
शुक्रवार को माँ लक्ष्मी और शुक्र ग्रह का दिन माना जाता है। इस दिन शंख में गोपी चंदन और इत्र मिलाकर जल भरकर माँ लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। इससे शुक्र ग्रह मजबूत होता है और धन, वैभव और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होती है।

यह भी पढ़ें -   १० मार्च २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

शनिवार को शंख से करें ये उपाय
शनिवार को भगवान शनि और शनि ग्रह का दिन माना जाता है। इस दिन शनिदेव की छाया में बैठकर शंख बजाने से शनि ग्रह शांत होता है और कष्टों से मुक्ति मिलती है।

रविवार को शंख से करें ये उपाय
रविवार को भगवान सूर्य और सूर्य ग्रह का दिन माना जाता है। इस दिन सूर्याेदय से पहले शंख बजाने से सूर्य ग्रह मजबूत होता है और आरोग्य, यश और कीर्ति में वृद्धि होती है।

शंख बजाते समय रखें इन बातों का ध्यान

  • शंख को साफ और स्वच्छ रखें।
  • शंख बजाने का समय सूर्याेदय से पहले या सूर्यास्त के बाद का होता है। उसी के हिसाब से शंख बजाएं।
  • शंख बजाते समय शांत और एकाग्र रहें। तभी व्यक्ति को पूर्ण फलों की प्राप्ति हो सकती है।
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440