समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। हर इंसान का एक टाइम आता है। खैर, बुरा वक्त किसी को बता कर नहीं आता है। क्योंकि समय और परिस्थिति कभी भी एक जैसी नहीं होती है। समय केवल अपनी गति से चलता है और ऐसे में किसी इंसान का कभी अच्छा वक्त आता है तो कभी बुरा भी आ सकता है।
अच्छे समय आने पर हर कोई इंसान बहुत खुश होता है, मगर इस बीच कभी बुरा समय आ जाए तो वह खुद को संभाल नहीं पाते हैं। इसलिए ध्यान रखें उनके कुछ ऐसे काम जिन्हें नियमित रूप से कर लेने से बुरे वक्त को जल्दी टाला भी जा सकता है और जितना समय भी रहता है और जितना समय भी रहता है उस वक्त आपकी जिंदगी में सकारात्मक ऊर्जा का वास ही रहता है।
ये काम नियमित करें ।
-शास्त्रों के मुताबिक मनुष्य को सुबह-सुबह उठकर किसी का चेहरा न देखते हुए सबसे पहले अपने हाथों को चेहरे पर फेरना चाहिए। साथ ही अपने हाथों की रेखाओं को देखते हुए भगवान से प्रार्थना करनी चाहिए कि उसका पूरा सुखपूर्वक जाए। इसके बाद इंसान को स्नान आदि कर लेने के बाद भगवान की पूजा करनी चाहिए और सूर्य भगवान को जल चढ़ाना चाहिए। अगर आपके घर तुलसी का पौधा रखा हुआ है तो हर दिन उसकी पूजा जरूर करनी चाहिए। इसके साथ ही आप तुलसी में दीपक भी लगाएं।
-खाना बनाते वक्त सबसे पहली रोटी गाय माता के लिए बनाएं और रोटी पर घी लगाकर गाय को खिला दें। ऐसा कर लेने से अन्नपूर्णा प्रसन्न होती है।
-रात में सोने से पहले अपने द्वारा पूरे दिन में किए गए सभी कामों को याद करें और अगर आपने पूरे दिन में किसी इंसान का दिल दुखाया है या उसे परेशान किया तो भगवान से अपने किए की माफी मांगे।
-शास्त्रों के मुताबिक अपने बड़ों का हमेशा सम्मान करना चाहिए। जो भी लोग अपने बड़ों का आदर सम्मान नहीं करते हैं उन लोगों पर कभी भी लक्ष्मी का वास नहीं होता है। वहीं जो लोग बड़े-बुर्जुगों का सम्मान करते हैं उन पर भगवान का आशीर्वाद सदैव बना रहता है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












