आप भी सोते समय सिरहाने रखते हैं यह चीज़ें? तो होे जाएं सावधान!

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। रात में प्यास लगने और पानी पीने के लिए दूर जाने के चलते लोग अपने सिरहाने पानी की बोतल रख लेते हैं। हालांकि यह काफी सुविधाजनक होता है, लेकिन वास्तु के अनुसार यह बेहद गलत होता है।
अक्सर हमारी आदत होती है कि रात को सोते समय अपने सिरहाने, अर्थात तकिए के नीचे कुछ न कुछ चीजें रख लेते हैं। कभी-कभी आलस वश हम पास में रखी चीजों को तकिए के नीचे दबा लेते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार इस तरह की क्रिया को गलत बताया गया है। वास्तु में कुछ चीजों को सिरहाने रखकर सोना विशेष तौर पर वर्जित किया गया है, क्योंकि इन चीजों से आपके घर में धन की कमी होती है। वहीं आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है।
आज हम आपको कुछ ऐसी चीजें बताएंगे, जिन्हें सोते समय अपने सर के पास रखने से विशेष प्रकार की हानि होती है।
पानी की बोतल
रात में प्यास लगने और पानी पीने के लिए दूर जाने के चलते लोग अपने सिरहाने पानी की बोतल रख लेते हैं। हालांकि यह काफी सुविधाजनक होता है, लेकिन वास्तु के अनुसार यह बेहद गलत होता है। वास्तुशास्त्री कहते हैं कि पानी की बोतल अपने सर के पास रखने से आपकी कार्य करने की क्षमता प्रभावित होती है, जिसका असर आपकी आर्थिक गतिविधियों पर पड़ता है।
किताबें
अक्सर लोग रात में नींद आने के लिए किताबें, मैगजीन अथवा अखबार पढ़ते हैं। हालांकि कई लोगों के लिए यह एक अच्छी आदत होती है, लेकिन लोग पढ़ते-पढ़ते किताबों को अपने तकिए के नीचे रख कर सो जाते हैं। यह वास्तु के अनुसार गलत बताया गया है। वास्तु शास्त्र कहता है कि अखबार, किताब या पत्रिका का संबंध बुध से होता है और सिरहाना 12वां भाव है। इसलिए बुध को तकिए के नीचे दबाए रहने से बुद्धि और कॅरियर पर बुरा असर पड़ता है। वहीं वास्तु शास्त्र में बिस्तर पर बैठकर, लेट कर पढ़ने की भी मनाही की गई है, क्योंकि इससे धीरे-धीरे आप मानसिक रूप से कमजोर होने लग जाते हैं।
जूते-चप्पल

अक्सर हम जूते अपने बिस्तर के पास खोल कर सोने के लिए जाते हैं और लेकिन वास्तु में अपने सिरहाने के पास जूते-चप्पल को खोल कर रखना गलत बताया गया है। कहा जाता है कि जूते चप्पल सर के पास रख के सोने से आप की सेहत प्रभावित होती है। फिर आप शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर महसूस करते हैं ।
बटुआ और पर्स
वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि बटुए या पैसे रखने वाले पर्स को तकिए के नीचे रखकर सोने से आपको धन हानि होती है और ऐसा करना आपको आर्थिक नुकसान दे सकता है।
अगर आप इन चीजों को ध्यान में रखते हैं तो निःसंदेह ही काफी नुकसान से बचा जा सकता है।

यह भी पढ़ें -   १२ फरवरी २०२६ बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440