उत्तराखण्ड में थेरेपी चिकित्सा के नाम पर युवती से छेड़खानी कर दुराचार का प्रयास, चिकित्सक गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। थेरेपी चिकित्सा के नाम पर युवती से छेडखानी कर दुराचार का प्रयास करने वाले आरोपी व्यक्ति को थाना प्रेम नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। attempted misconduct/doctor arrested

प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 5 सितम्बर को एक युवती अपने परिजनों के साथ थाना प्रेम नगर आयी और वहां मौजूद थाना पुलिस को लिखित तहरीर देते हुये बताया की चिकित्सक डॉ के.पी. सिंह एवं डॉ वर्मा द्वारा महर्षि पंतजली योग एवं चिकित्सा केन्द्र बिधोली में थेरेपी किये जाने के दौरान वादिनी के साथ छेडकानी करते हुए दुराचार का प्रयास किया है। molesting a girl in the name of therapy

यह भी पढ़ें -   ऑर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड़ में एआई व ड्रोन प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न, शिक्षकों ने सीखी आधुनिक तकनीकें

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर पुलिस ने धारा 328, 376/ 511, 354/ 323/ 504/ 506/ 352 भादवि के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना महिला उप निरीक्षक निधि डबराल के सुपुर्द की गयी। अभियोग में नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर टीम गठित कर रवाना किया गया। विगत 5 सितम्बर को वादिनी के परिजन उक्त प्रकरण में चिकित्सा केन्द्र विधोली में संबंधित चिकित्सकों से वार्ता हेतु गये थे। जहां पर डॉ केपी सिंह द्वारा उत्तेजित होकर वादिनी के परिजनों के साथ अभद्रता की गयी। जिस पर परिजनों द्वारा उक्त आरोपी चिकित्सक को पकडकर पुलिस के सुपुर्द किया गया। पुलिस द्वारा नियमानुसार साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त डॉ. केपी सिंह (कृष्णपाल सिंह) पुत्र विशम्बर सिंह निवासी न्यू मिट्ठी बैरी प्रेमनगर देहरादून को गिरफ्तार किया गया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440