दहेज लोभियों ने फ्लैट की मांग पूरी ना होने पर विवाहिता को निकाला घर से, पुलिस मामले की कर रही है जांच

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। शादी में भरपूर दान दहेज देने के बाद भी दहेज लोभी ससुरालियों का पेट नहीं भरा तो उन्होंने विवाहिता से फ्लैट की डिमांड कर डाली मांग पूरी नहीं हुई तो दहेजलोभियों ने उसके साथ मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। विवाहिता ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी तथा कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें -   होली पर शांति व्यवस्था के लिए नैनीताल पुलिस का फ्लैग मार्च, एसएसपी के निर्देशन में सख्त सुरक्षा प्रबंध

कृष्णाकुंज वार्ड-13 हरिपुर कर्नल वार्ड निवासी रिचा अग्रवाल पुत्री नीरज अग्रवाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका विवाह नोएडा निवासी अभिषेक भंडारी पुत्र अवेश भंडारी के साथ 25 फरवरी 2016 को हुई थी। शादी में उसके परिजनों ने दिल खोल कर दान दहेज दिया था। शादी के कुछ समय बाद ससुराली कम दहेज लाने के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। जब उसने अपने पति से इसकी शिकायत की तो वह दो करोड़ की डिमांड करने लगा। आरोप है कि 4 मार्च 2020 को ससुरालियों ने उसके पिता को अपने घर बुला लिया और फ्लैट की डिमांड करने लगे। जब उसके पिता ने असमर्थता दिखाई तो उनके साथ मारपीट की गई और इसके बाद से उसे भी मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने पति अभिषेक भण्डारी, ससुर अवेश भण्डारी, सास कंचन भण्डारी, मामा सुनील आनन्द, मामी पूजा आनन्द के खिलाफ तहरी सौंप कर कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें -   प्रेस क्लब हल्द्वानी का होली मिलन महोत्सव बना सांस्कृतिक एकता और भाईचारे का उत्सव
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440