हरेला पर्व पर रुद्रपुर में लगा हरियाली का मेला, डॉ. आशुतोष पन्त ने किया सघन वन लगाने का प्रस्ताव

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रपुर। उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और प्रकृति प्रेम का प्रतीक हरेला पर्व इस बार रुद्रपुर नगर निगम द्वारा खास अंदाज़ में मनाया गया। निगम परिसर में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने भागीदारी कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस कार्यक्रम में पर्यावरण ब्रांड एंबेसेडर डॉ. आशुतोष पन्त विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित रहे। कार्यक्रम की वित्तीय व्यवस्था टाटा मोटर्स द्वारा की गई थी। नगर निगम महापौर विकास शर्मा, आयुक्त नरेश दुर्गापाल सहित कई पार्षद व अधिकारी भी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों को उत्तराखंडी टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डॉ. पन्त ने पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डॉ. एल.एम. उप्रेती के साथ पौधारोपण किया और बताया कि वे पहले ही रुद्रपुर में मियावाकी तकनीक से दो छोटे सघन वन तैयार कर चुके हैं। उन्होंने महापौर व आयुक्त से अपील की कि यदि निगम उन्हें भूमि उपलब्ध कराता है तो वे अपने खर्चे से और भी सघन वन तैयार करने को तैयार हैं।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी नगर निगम की बैठक में गूंजे जनहित के मुद्दे, पार्षद प्रीति आर्या ने रखीं पांच प्रमुख मांगें

डॉ. पन्त ने यह भी कहा कि यदि कोई संस्था या संगठन अपनी भूमि पर मियावाकी पद्धति से हरित क्षेत्र विकसित करना चाहता है तो वह उनसे संपर्क कर सहयोग प्राप्त कर सकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला! बेटी ने बताई आपबीती तो मां ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440