डॉ. इन्दिरा ने एक फिर बढ़ाये सहायता के हाथ

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष व हल्द्वानी की विधायक डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कोरोना बीमारी को लेकर गंभीर है। उन्होंने रविवार को दैनिक मजदूर, विकलांग एवं बेसहारा लोगों की राशन की व्यवस्था को अपनी विधायक निधि से पांच लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की हैं। ज्ञात हो कि उन्होंने पूर्व में अपनी विधायक निधि से 15 लाख रूपये दे चुकी हैं।

यह भी पढ़ें -   प्रेस क्लब हल्द्वानी का होली मिलन महोत्सव बना सांस्कृतिक एकता और भाईचारे का उत्सव

गौरतलब है कि हल्द्वानी की विधायक जहां तमाम लोगों के सुख दुख में शामिल है, वहीं शहर के विकास में भी वे हमेशा अग्रणी है। वर्तमान में कोरोना वायरस को लेकर वे भी खासी मुखर रही है। उन्होंने बीमारी के मद्देनजर जहां बीस लाख की राशि शासन-प्रशासन को दिये हैं, वहीं लोगों की भी जागरूक करने का प्रयास किया है। उन्होंने वादा किया कि वे आगे भी इस कार्य में तन, मन, धन से सहयोग देती रहेगी।

यह भी पढ़ें -   होली पर शांति व्यवस्था के लिए नैनीताल पुलिस का फ्लैग मार्च, एसएसपी के निर्देशन में सख्त सुरक्षा प्रबंध

ज्ञात हो कि इससे पूर्व भी डॉ. इंदिरा हृदयेश ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया है। इसी बीच कोरोना वायरस की बीमारी की रोकथाम को भी उन्हेांने विधायक निधि से पन्द्रह लाख की राशि प्रदान की थी, वहीं अब उन्होंने पांच लाख की राशि जिलाधिकारी को राशन क्रय करने हेतु अवमुक्त करने को निर्देशित किया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440