हल्द्वानी के संजीवनी हॉस्पिटल के संचालक डॉ महेश कुमार जम्मू कश्मीर की झील में डूबे, सर्च आपरेशन जारी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर हल्द्वानी के संजीवनी अस्पताल के सर्जन डॉ महेश कुमार जम्मू कश्मीर की पुलवामा जिले की झील में डूब गए हैं। लगातार सर्च आपरेशन के बाद भी उनका पता नहीं चल सका है। यह हादसा झील पर बने लकड़ी के पुल टूटने के कारण हुआ हैं। डॉ महेश अपने साथियों के साथ हल्द्वानी से यहां घूमने आए हुए थे।

डॉ महेश कश्मीर के पुलवामा जिले में झील पर पैदल चलने के लिए बने लकड़ी के पुल पर जा रहे थे। अचानक तेज बारिश में पुल टूटने के कारण अपने साथी व स्थानीय गाइड डॉक्टर शकील अहमद के साथ झील की तेज धारा में बह गए। देर शाम तक चले सर्च आपरेशन में दोनों का पता नहीं चल सका। ऐसे में अनहोनी की आशंका में स्वजन सहमे हुए हैं।

डॉ महेश कुमार 18 जून को हल्द्वानी से अपने साथियों के साथ ट्रेकिंग के लिए तार सर झील क्षेत्र में पहुंचे उनके साथ 3 टूरिस्ट गाइड वह 14 अन्य लोग भी थे। 3 दिन से लगातार बारिश के कारण दलदल में फंस गए। इससे डॉक्टर महेश और उनके साथी डॉक्टर शकील अहमद झील में डूब गए। एनडीआरफ और एसडीआरएफ की टीम ने 12 सदस्यों को वहां से निकाल बेस कैंप तक पहुंचा दिया। पहलगाम के तहसीलदार मोहम्मद हुसैन ने बताया कि डॉक्टर महेश वह डॉक्टर शकील झील में डूब गए हैं। डॉक्टर महेश के साथ गए हल्द्वानी के ही डॉक्टर रोशन ने बताया कि वह डूब गए हैं। अभी उनका कुछ पता नहीं चल सका ऐसे में अनहोनी की आशंका स्वजन सहमे हुए हैं। डॉ महेश अपनी बेटी के साथ संजीवनी अस्पताल का संचालन करते हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   सीएम धामी ने देर रात तक ली अफसरों की क्लास, सड़कें गड्ढामुक्त करने की डेडलाइन तय; लापरवाही पर होगी कार्रवाई
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440