समाचार सच, हल्द्वानी। आर्य समाज के सम्पन्न हुए चुनाव में डॉ विनय विद्यालंकार को प्रधान तथा डॉ विनय खुल्लर को मंत्री चुना गया। जबकि उप प्रधान सुनील विनायक, मंजीत वालिया, उप मंत्री मुकेश खन्ना एवं हरीश चन्द्र पंत, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार, वेद प्रचार प्रमुख विनोद कुमार, लेखा निरीक्षक अनुज कांत खंडेलवाल, आर्यवीर दल अधिष्ठिता विनोद आर्य, पुस्तकालय अध्यक्ष यमुनादत्त बेलबाल को सर्वसम्मति से चुना गया है।
आर्य समाज की चुनी गयी नई कार्यकारिणी को समस्त आर्य समाज के लोगों ने बधाई देते हुए समाज हित में कार्य करने की आशा व्यक्त की है। इधर मंत्री डॉ विनय खुल्लर ने बताया आर्य समाज व्यक्ति के आध्यात्मिक उन्नति हेतु निरंतर कार्य कर रहा है एवं विभिन्न सामाजिक एवं राष्ट्रीय पर्व को हर्षउल्लास से मनाता है इसी परिपेक्ष में इस 15 अगस्त को महान राष्ट्रीय पर्व को विभिन्न समाज के संगठनों के साथ आर्य समाज परिसर में मनाएगा। उन्होंने उक्त राष्ट्रीय पर्व में अधिक से अधिक लोगों से प्रातः 8.30 बजे आर्य समाज परिसर में पहुंचने का आहवान किया हैं।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



