मेहनत के सपनों को मिला सम्मान… मुख्यमंत्री ने चैंपियन खिलाड़ियों के नाम किया उत्तराखंड का गौरव

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को देहरादून के ननूरखेड़ा में आयोजित मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी 2025-26 के समापन समारोह में प्रतिभाग करते हुए विजेता देहरादून जनपद को ट्रॉफी और 5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की। समारोह में खिलाड़ियों की उपलब्धियों के साथ उनके संघर्ष और समर्पण को भी भावपूर्ण सम्मान मिला।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन केवल प्रतियोगिता का समापन नहीं, बल्कि उत्तराखंड की खेल प्रतिभाओं के सुनहरे भविष्य की मजबूत नींव है। उन्होंने विशेष रूप से गांवों, न्याय पंचायतों और दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों से उभर रहे खिलाड़ियों के जज्बे को सराहा और कहा कि ऐसे मंच ही छिपी प्रतिभाओं को पहचान और दिशा देते हैं। इस वर्ष 11 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे खिलाड़ियों के खातों में भेजी जा रही है, जो उनके प्रयासों को सम्मानित करने का सशक्त कदम है।

यह भी पढ़ें -   4 अपै्रल २०२६ शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे खेलो इंडिया और फिट इंडिया अभियानों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में खेल संस्कृति को नई ऊर्जा मिली है और भारतीय खिलाड़ी विश्व स्तर पर अपनी पहचान मजबूत कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में खेल ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान के तहत आठ शहरों में 23 खेल अकादमियां स्थापित की जा रही हैं। साथ ही हल्द्वानी में प्रदेश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना भी की जा रही है। नई खेल नीति के तहत खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति, उपकरण सहायता और 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का प्रावधान किया गया है।

यह भी पढ़ें -   4 अपै्रल २०२६ शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि 23 नवंबर 2025 से प्रारंभ हुई प्रतियोगिताओं में 1.62 लाख से अधिक खिलाड़ियों ने 26 खेल स्पर्धाओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में विधायक उमेश शर्मा काऊ, विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, खेल निदेशक डॉ. आशीष चौहान और जिलाधिकारी सविन बंसल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440