गर्मियों में छाछ पीने से होते हैं फायदे

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। दही के फायदों के बारे में तो आप जानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दही में पानी डालकर मथने से जो छाछ तैयार किया जाता है वो दही से ज्यादा फायदेमंद होता है। आज हम छाछ के शानदार फायदे बताने वाले हैं। मनुष्यों के लिए छाछ अमृत समान है। इसे रोज पीने से कोई रोग नहीं होता है और न ही छाछ के सेवन से नष्ट हुए रोग दोबारा किसी भी तरह उत्पन्न होते हैं। छाछ पीने वाला इंसान हमेशा सेहतमंद रहता है।
छाछ पीने के फायदे

  • गर्मी के दिनों में छाछ का सेवन भुने जीरे के साथ किया जाए, तो पाचन अच्छे से होता है और पेट की गर्मी व अन्य समस्याओं से बचा जा सकता है। यह तरलता बनाए रखने में भी मददगार है।
    -सुबह-शाम मट्ठा या दही की पतली लस्सी पीने से स्मरण शक्ति तेज होती है। वहीं छाछ पीने से मोटापा कम हो जाता है। मोटापा अधिक होने पर छाछ को छौंककर सेंधा नमक डालकर पीने से फायदा होता है। उच्च रक्तचाप होने पर गिलोय का चूर्ण मट्ठे के साथ लेना चाहिए।
    -छाछ में सेंधा नमक, भुना हुआ जीरा तथा कालीमिर्च पीसकर मिलाकर सेवन करने से भूख न लगने की शिकायत दूर हो जाती है।
    -दिन के भोजन में एक बार भोजन के बाद एक गिलास छाछ में जरा-सा नमक, आधा चम्मच पिसी हुई अजवायन मिलाकर नित्य 21 दिन तक पीने से गैस बनना बन्द हो जाती है। पेट हल्का रहता है।
    -एक गिलास छाछ में सेंककर पिसा हुआ जीरा एक चम्मच, पिसी हुई कालीमिर्च आधी चम्मच और स्वादानुसार नमक मिलाकर नित्य चार बार पिएं। पेट के कृमि निकल जाएंगे।
    -छाछ में काला नमक और अजवाइन मिलाकर पीने से मोटापा कम होता है।
    -छाछ आंतों की सड़ान्ध को रोकता है।
Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440